माउंट आबू/ सिरोही , राजस्थान ।

रिपोर्ट किशन दहिया,

रोटरी इंटीग्रेटेड स्कूल के पास बने डंपिंग की यार्ड से स्कूल के छात्र परेशान ।

विद्यालय के स्टाफ और छात्रों ने एसडीएम से लगाई गुहार ,

प्रधानाचार्य ने एसडीएम को छात्रों के स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर करवाया अवगत ।

सिरोही जिले कि पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू मैं रोटरी इंटीग्रेटेड स्कूल के पास डंपिंग यार्ड में फैली गंदगी से वातावरण दूषित हो रहा है और यह कई वर्षों से जारी है ऐसे डंपिंग यार्ड के पास विद्यालय होने से विद्यालय में अध्ययनरत करीब 390 छात्रों के साथ-साथ विद्यालय का स्टाफ भी गंदगी से बड़े परेशान नजर आ रहे हैं और लगातार स्कूल प्रशासन भी प्रशासनिक अधिकारियों से यार्ड को हटाने को लेकर कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है

इसी कड़ी में आज रोटरी इंटीग्रेटेड स्कूल के पास बड़े डंपिंग यार्ड से स्कूल के छात्र परेशान होकर विद्यालय के स्टाफ व छात्रों ने उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया से गुहार लगाई और डंपिंग यार्ड को दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर मांग वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत सिंह ने उपखंड अधिकारी को छात्रों के स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भी अवगत कराया इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत सिंह स्कूल के स्टाफ समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply