माउंट आबू/ सिरोही

रिपोर्ट किशन दहिया,

ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में विश्व दृष्टि दिवस पर हुआ भव्य आयोजनआमजनों को आंखों के प्रति किया जागरूक ।

माउंट आबू के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में एवं नेत्र विभाग के प्रभारी प्रमुख डॉक्टर सुधीर के नेतृत्व में यह भव्य आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया कार्यक्रम का उद्घाटन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ प्रताप मिड्ढा किया इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी महिला संगठनों के पदाधिकारी जाने-माने विशेषज्ञ हॉस्पिटल के चिकित्सा प्रभारी एवं सभी विभागों के प्रभारी भारी संख्या में मौजूद थे इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ प्रताप ने कहा कि आज जिस प्रकार से आंख के रोगों में तीव्र गति से बढ़ावा हो रहा है वही हमारी विभिन्न चिकित्सा तकनीकों ने इसमें भारी सुधार लाया है हम समय-समय पर अपनी आंखों का ध्यान सावधानीपूर्वक रखें तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है इसके क्या बचाव हो सकते हैं इसकी जानकारी होनी चाहिए ।

हॉस्पिटल के नेत्र विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर सुधीर ने कहा कि आंखों में भी चिकित्सा पद्धति में बेशुमार सुधार हुआ है और माउंट आबू की ग्लोबल हॉस्पिटल में आंखों के इलाज में काफी आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर रोगियों को इन लोगों से निजात दी जा रही है आज विश्व दृष्टि दिवस है हमें अपनी आंखों की बचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply