बच्चों में खेल प्रतिभा पहचान उन्हें उपयुक्त माहौल देना शारीरिक शिक्षक का दायित्व – लोढ़ा

  • विधायक लोढ़ा ने रूखाडा गांव में किया दो दिवसीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी का शुभारंभ ।
  • शिवगंज, राजस्थान / (हरीश दवे)
  • मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि बच्चों में खेल प्रतिभा को पहचान कर उन्हें इसके लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करना एक शारीरिक शिक्षक का प्रथम दायित्व है। विधायक लोढ़ा गुरुवार को निकटवर्ती रूखाडा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेें जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक लोढ़ा ने कहा कि खेल को केवल एक औपचारिकता भर न लिया जाए। आज खेल क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं है। इस मौके पर शारीरिक शिक्षकों की मांग पर विधायक ने जिले में कबड्डी खेल के लिए मेट की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही खेलों को बढावा देने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। संगोष्ठी उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गंगा कलावंत ने की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिश राठौड, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, सरपंच तेजाराम, उपसरपंच श्रवण सिंह, जिला परिषद् सदस्य रतनाराम देवासी, उन्नत कृषक श्रवण सिंह देवडा, शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत, लेहराराम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनाराम मोबारसा ने सभी का आभार प्रकट किया।
Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply