दंडी स्वामी देवानंद सरस्वतीजी महाराज के कर कमलों से सिरोही छात्रावास में वातानुकूलित वाचनालय का शुभारंभ किया गया।

सिरोही, 12 अक्टूम्बर 2022

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित।

जिला मुख्यालय सिरोही स्थित राजपुरोहित समाज छात्रावास में आज गुरुदेव श्री 1008 दंडी स्वामी देवानंद सरस्वतीजी महाराज के करकमलों से वातानुकूलित वाचनालय का शुभारंभ किया गया। महाराज श्री का छात्रावास में अध्यनरत छात्रों, छात्रालय के ट्रस्टी व सिरोही के समाज बंधुओं ने भव्य स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर छात्रों को महाराज श्री ने संबोधित करते हुए शिक्षा सारथी ब्रह्मलीन आत्मानंदजी महाराज के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यो की जानकारी दी साथ ही अनुशासन के साथ शिक्षित बनकर अपने अभिभावक, गांव व समाज को गौरवान्तित करने की शिक्षा दी। नवपरगना राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष कन्हैयालालजी ने कहा कि छात्रावास में छात्रों की सुविधाओं पर समाज का विशेष ध्यान रहेगा। इस अवसर पर पुखराजजी (तंवरी) ने अपने विचार व सुझाव मंच के माध्यम से व्यक्त किए। छात्रावास में सहयोग के रूप में दंडी स्वामीजी ने व अध्यक्ष कन्हैयालालजी ने 11000/- की राशि की घोषणा की। छात्रावास में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ नवपरगना राजपुरोहित समाज व सिरोही नगर के कई समाज बंधुओं की उपस्थिति दर्ज की गई। ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply