वेप्स मंडल के सहयोग से पिण्डवाड़ा मे निःशुल्क आँखों की जांच शिविर का होगा आयोजन ।

पिण्डवाड़ा/भूपेन्द्र परमार

पिण्डवाड़ा/सिरोही

पिण्डवाडा नगर में नेत्र के उपचार की प्रख्यात श्री भैरव नेत्र चिकित्सालय बिसलपुर के तत्वाधान एवं श्री वेप्स मंडल पिण्डवाडा के सहयोग से 13 अक्टुम्बर को स्थानीय मेहता वाडी मे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है वेप्स मंडल अध्यक्ष मनिष जैन के अनुसार नेत्र की जांच कर ऑपरेशन हेतु चयनित दर्दीयों को बस द्वारा नि:शुल्क बिसलपुर ले जाकर मोतियाबिंद, काला पानी, परवाल, नासूर इत्यादि ऑपरेशन किये जायेंगे।आवास, भोजन, दवाई, एवं चश्मा की नि:शुल्क व्यवस्था की जायेगी एवं बस द्वारा वापस उसी स्थान पर निःशुल्क पहुंचाये जायेंगे।मोतियाबिंद के ऑपरेशन वालो को लेंस निःशुल्क लगाये जायेंगे। दर्दी के साथ वाले व्यक्ति के लिये ठहरने की व्यवस्था है नेत्र शिविर में चश्मों के नंबर निकालने की व्यवस्था नही रहेगी। पिण्डवाडा एवं आस-पास के गांवो के जरुरतमंद इस शिविर में पधारकर अवश्य लाभ उठाये।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply