मिनी सचिवालय सिरोही निर्माण करवाने जाने के लिए राशि 50 करोड की स्वीकृति जारी।

सिरोही/राजस्थान ,(हरीश दवे)

माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत मिनी सचिवालय सिरोही निर्माण करवाने जाने के लिए सामान्य प्रशासन ( ग्रुप-04) विभाग ने राशि 50 करोड की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।      विधायक संयम लोढा ने मिनी सचिवालय, सिरोही के निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से आम जनता को राहत मिलेगी तथा वे किसी भी विभाग का कार्य एक छत के नीचे करवा पाएंगे। उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय के कार्य की माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2020-21 में घोषणा की गई थी। भवन अन्डर ग्राउंड , भू तल एवं तीन मंजिला इमारत में तैयार होगा।  भवन में समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। विधायक लोढा ने बताया कि भवन वर्तमान मे संचालित जिला कलक्टर कार्यालय से 2.50 किमी, बस स्टेंड से 1.50 किमी एवं जिला चिकित्सालय से एक किमी की दूरी पर निर्मित होगा।  जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने बताया कि मिनी सचिवालय सिरोही का निर्माण वित्तीय वर्ष  2022-23 में 10 करोड, 2023-24 में 30 करोड एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 करोड कुल 50 करोड रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। सिरोही के नवीन प्रस्तावित न्यायालय के पास 6.10 हैक्टयर भूमि में यह मिनी सचिवालय बनाया जाएगा। इसमें करीब 20 विभाग संचालित होंगे। भवन में 240 चार पहिया व 250 दुपहिया वाहनों की पार्किग की व्यवस्था भी की जाएगी ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply