कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी आम जन में प्रशासन के प्रति भरोसा व विश्वास पैदा करता है : लोढ़ा

उपखंड अधिकारी के तबादले पर आयोजित हुआ ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन समारोह

  • शिवगंज में पहली बार छह घंटे तक चला किसी अधिकारी का विदाई समारोह,
  • विधायक सहित जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक व जिले के आला अधिकारियों ने की शिरकत ,
  • शिवगंज/राजस्थान , (हरीश दवे) ।
  • एक ऐसी शख्शियत जिसे शहर की जनता युगों युगों तक याद रखेगी। इस अधिकारी ने यहां दौलत तो नहीं कमाई मगर लोगों की दुआ रूपी दौलत इतनी बटोरी। जिसका नजारा सोमवार की रात को तहसील कार्यालय में दिखाई दिया। मौका था उपखंड अधिकारी भागीरथराम जाट का तबादला होने पर आयोजित हुए नागरिक अभिनंदन समारोह का। शिवगंज के इतिहास में यह दूसरा मौका था जब किसी राजकीय सेवा में सेवारत शख्शियत को विदाई देने के लिए शहर उमड़ पड़ा हो। करीब छह घंटे तक चले इस नागरिक अभिनंदन समारोह में विधायक संयम लोढ़ा सहित जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, कोषाधिकारी अलका राव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रमोद दवे, तहसीलदार सिरोही सहित उपखंड क्षेत्र के तमाम अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाजसेवियों सहित सभी जाति वर्ग के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को जो नागरिक अभिनंदन किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उनका लंबा अनुभव रहा है कि एक कत्र्तव्यनिष्ठ अधिकारी आम जन में प्रशासन के प्रति भरोसा एवं विश्वास पैदा करते है। इस तरह के अधिकारी मिलना किसी क्षेत्र के लिए सौभाज्य की बात होती है। विधायक ने कहा कि पिछले साढे तीन साल का समय बड़ा कठिनाईयों से भरा समय था। उस समय काफी चुनौतियां भी थी, कोरोना जैसी महामारी ने अपने पांव पसार रखे थे। ऐसे समय में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ भयमुक्त होकर उपखंड अधिकारी ने ब्लॉक की टीम के साथ लोगों की खिदमत की वह तारिफे काबिल है।
  • विधायक ने कहा कि गोवंश में फैले लंपी वायरस के दौरान भी उपखंड अधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव से स्थितियों को नियंत्रण में रखा। शिवगंज महोत्सव का आयोजन हो या फिर डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता या फिर ग्रामीण ओलंपिक हर मौके पर चौधरी ने अपनी बेहतरीन प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। विधायक ने कहा कि अपने कत्र्तव्य पथ के दौरान चौधरी ने कभी रात या दिन नहीं देखा। फोन पर या व्हाटसएप्प पर जानकारी मिलते ही तत्काल ही पूरी टीम को तैयार कर उनके साथ कार्य पर जुट जाना उनकी प्रशासनिक क्षमता को ही प्रदर्शित करता है। विधायक लोढ़ा ने कहा कि शिवगंज के इतिहास में राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक कांतिलाल नेपालिया के बाद यह दूसरा मौका है जब राजकीय सेवा में कार्यरत किसी शख्शियत को इस तरह से फूल मालाओं से लादा जाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया है। जो ये दर्शाता है कि चौधरी आम जन के दिलों पर राज करते थे। इस मौके पर उन्होंने चौधरी को शुभकामनाएं दी।समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल ने कहा कि जिले की मेरी टीम में से एक बेहतरीन और कुशल प्रशासनिक अधिकारी अन्यत्र इससे भी बेहतर कार्य करने के लिए विदा हो रहा है। चौधरी के कुशल प्रशासनिक प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कलक्टर ने कहा कि उनकी प्रत्येक विभाग पर बेहतर पकड़ थी। इस वजह से जिला स्तर पर उपखंड को लेकर कभी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। चौधरी के नागरिक सम्मान से अभिभूत जिला कलक्टर ने कहा कि बहुत ही कम अधिकारी ऐसे होते है जिनको इस तरह का सम्मान मिलता है। चौधरी यहां लोगों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोडक़र जा रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां रिक्त हुए पद पर एक अच्छा अधिकारी मिले।समारोह को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी ने विधायक लोढ़ा की तारिफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कार्य करने का एक अच्छा अनुभव रहा है। इस दौरान उन्हें खुलकर कार्य करने का मौका मिला। विधायक की ओर से कोरोना जैसी महामारी व अन्य किसी मौके पर जब भी सहयोग मांगा गया पूरा सहयोग मिला। सबसे बड़ी बात यह रही कि साढ़े तीन साल से अधिक के सेवाकाल के दौरान विधायक की ओर से कभी किसी कार्य में हस्तक्षेप नहीं किया गया। यहीं वजह रही कि वे खुलकर करने अनुभव का प्रदर्शन कर पाए। इसके अलावा उन्होंने सेवाकाल के दौरान अपने अधिनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों सहित सामाजिक संगठनों की ओर से दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिवगंज उपखंड की जनता की ओर से दिए गए इस प्यार व स्नेह को वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। छह घंटे तक चला नागरिक अभिनंदन समारोहऐसा अमुमन कम ही होता है कि किसी अधिकारी के तबादले पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम अधिक से अधिक एक से डेढ़ घंटे तक चले। लेकिन यह भी पहली मर्तबा हुआ कि उपखंड अधिकारी चौधरी के तबादलें पर आयोजित उनका नागरिक अभिनंदन समारोह छह घंटे से भी अधिक समय तक चला। इस दौरान उपखंड अधिकारी का स्वागत सम्मान करने को हर कोई उतावला सा नजर आया। चौधरी ने भी अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिश: सम्मान ग्रहण किया। फिर चाहे वह कोई अधिकारी हो या छोटे से छोटा कर्मचारी। चौधरी के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम तहसीलदार नीरज कुमारी के नेतृत्व तथा उनकी देखरेख में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कैलाशनगर में पटवारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु पटवारियों ने भी शिवगंज पहुंचकर उपखंड अधिकारी का स्वागत किया।
Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply