मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा के प्रयास लाये रंग ।लोढा ने किया सीआईडी काउंटर इंटेलीजेंस एवं एंटी टेरिस्ट यूनिट कार्यालय हेतु भूमि आवंटन पत्र जारी ।

शीघ्र शुरू होगा भवन निर्माण कार्य ,विधायक लोढा ने एसीबी के कार्यो की प्रशंसा की ।

सिरोही/राजस्थान ,(हरीश दवे)

सिरोही जिले में बढते अपराध एवं अन्य घटनाओं के चलते प्रथम सीआईडी काउंटर इंटेलीजेंस एवं एण्टी टेरीरिस्ट यूनिट कार्यालय सिरोही जिला मुख्यालय पर खोले जाने की सख्त आवश्यकता था लेकिन संबंधित विभाग के पास कोई भूमि उपलब्ध नही होने से यूनिट स्वयं का कार्यालय नही खोल पा रहा था। इस पर मुख्यमंत्री सलाहकार एवं सिरोही विधायक संयम लोढा ने अथक प्रयास कर स्वायत्त शासन विभाग एवं नगर परिषद से सामंजस्य स्थापित किया। विधायक लोढा ने कार्यालय के लिए एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चैधरी एवं सीआईडी के उप निरीक्षक ओमसिंह चारण को भूूमि का आवंटन पत्र सौपा।नगर परिषद् आयुक्त अनिल कुमार झिंगोनिया ने बताया कि नगर परिषद की 12 जुलाई 2022 की साधारण बैठक में प्रस्ताव संख्या 1 द्वारा सीआईडी काउंटर इंटेलीजेंस एवं एंटी टेरीरिस्ट यूनिट सिरोही को नगर परिषद के खसरा संख्या 446 कुल रकबा 0.8600 हैक्ट में से 0.3200 हैक्ट. भूमि सीआईडी काउंटर इंटेलीजेंस एवं एंटी टेरीरिस्ट यूनिट सिरोही निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटन पत्र जारी किया।नगर परिषद् सभापति महेन्द्र मेवाडा ने बताया कि इस भूमि आवंटन के लिए विधायक संयम लोढा द्वारा काफी प्रयास किये गये और इनके प्रयास रंग लाये और भूमि आवंटन हुआ।इस अवसर पर संयम लोढा ने कहां कि सीआईडी काउंटर इंटेलीजेंस एवं एंटी टेरीरिस्ट यूनिट सिरोही में स्वयं का कार्यालय भवन उपलब्ध होने से इनके कार्य में ओर भी दक्षता आयेगी और तेजी से अपराधिक घटनाओं, एंटी टेरिस्ट घटनाओं एवं इंटलीजेंसी सूचना आदान प्रदान में सहायक सिद्व होगी और इन पर तेजी से नियंत्रण किया जा सकेगा। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के कार्यो की भी प्रशंसा करते हुए कहां कि पूरे भारत में राजस्थान ऐसा प्रदेश है जहां प्रशासन पर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से अपनी अधिकतम क्षमता व योग्यता से कार्य कर रहा है। जिसकी बदौलत आज राजस्थान की एसीबी को सफलता के मामलो में पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त है। एसीबी राजस्थान की लोकप्रियता व सफलता का अंदाज इससे भी लगाया जा सकता है कि पूरे भारत के कई राज्यों के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी राजस्थान के अधिकारी से प्रशिक्षण लाते है और राजस्थान में अपनाये गये तरीको को अपने राज्यों एवं जिलो में प्रभावी कर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में सफलता पा रहे है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply