चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन 10 अक्टूबर सोमवार को ।

चिरंजीवी मैराथन दौड़ सोमवार को, सुबह 7:30 बजे अहिंसा सर्कल से होगी शुरूआत – सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार

सिरोही / हरीश दवे

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 अक्टूबर 2022 को प्रात: 7:30 बजे अहिंसा सर्कल से चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। चिरंजीवी मैराथन दौड़ में विजेता रहे प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन अहिंसा सर्कल से प्रात: 7:30 बजे किया जाएगा। यह मैराथन दौड़ अहिंसा सर्कल से आरम्भ होकर से बग्गीखाना स्कूल, सरजावा दरवाजा, राजमाता धर्मशाला, अम्बेडकर सर्कल, जेल रोड सर्कल, कलेक्टर निवास से होते हुए अरविन्द पैवेलियन में सम्पन्न होगी।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चिरंजीवी मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें प्रथम श्रेणी में कक्षा 8वीं से 12वीं में अध्य्यनरत विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में कॉलेज में अध्य्यनरत विद्यार्थी एवं तृतीय श्रेणी में समस्त आमजन एवं सामाजिक संस्था के सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तीनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि मुख्यंमत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होवें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply