दीपावली तक आम जन के लिए खुल जाएगा रिवर फ्रंट- विधायक लोढ़ा ने किया रिवर फ्रंट का अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश ।

शिवगंज/राजस्थान ।

नगर पालिका प्रशासन की ओर से जवाई नदी किनारे पर बनाए गए रिवर फ्रंट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। उम्मीद है कि रिवर फ्रंट आम जन के सैर सपाटे के लिए दीपावली तक खुल जाएगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने शनिवार की देर शाम रिवर फ्रंट का अवलोकन करने के बाद इसके संकेत दिए है। विधायक ने अधिकारियों को रिवर फं्रट के शेष कार्य का यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है।जानकारी के अनुसार विधायक संयम लोढ़ा शनिवार की देर शाम पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची व उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी के साथ जवाई नदी किनारे बनाए गए रिवर फं्रट पहुंचे तथा वहां चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने अब तक हुए कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद नगर पालिका के कनिष्ट अभियंता ललित भारद्वाज को जो भी कार्य बच गया है उसे यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक लोढ़ा ने बताया कि रिवर फं्रट का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। दीपावली तक रिवर फ्रंट को आम जन के सैर सपाटे के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पूर्व इसका विधिवत लोकार्पण करवाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। गौरतलब है कि शिवगंज शहर में ऐसा कोई रमणिक स्थल नहीं था जहां शाम के समय लोग अपने परिवार के साथ सैर सपाटे के लिए जा सके। पालिका प्रशासन की ओर से जवाई नदी किनारे पर जो रिवर फं्रट बनाया गया है वह नागरिकों को काफी पसंद आएगा। रिवर फं्रट पर भ्रमण करने आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए खानपान सहित अन्य स्टॉल भी लगाए जा रहे है। इस दौरान समाजसेवी जनक बाडमेरा, डॉ रवि शर्मा भी विधायक के साथ थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply