विधायक लोढ़ा ने इन्द्रा रसोई का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

  • इन्द्रा रसोई के माध्यम से प्रतिदिन 600 लोग हो रहे है लाभांवित, गुणवत्ता का भी रखा जा रहा है ध्यान ।
  • शिवगंज, राजस्थान/ (हरीश दवे)
  • मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के पुराना राजमार्ग, इन्द्रा कॉलोनी तथा अम्बेडकर नगर में संचालित तीनों इन्द्रा रसोईयों का निरीक्षण कर वहां लोगों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की जांच की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह विधायक संयम लोढ़ा पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची के साथ पुराना राजमार्ग पर पुलिस थाना के समीप संचालित की जा रही इन्द्रा रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने वहां आम नागरिकों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन एवं उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली तथा संचालक को आवश्यक हिदायत दी। तत्पश्चात विधायक ने इन्द्रा कॉलोनी तथा अम्बेडकर नगर में हाल ही में प्रारंभ की गई इन्द्रा रसोई का भी निरीक्षण किया। विधायक ने अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत को अम्बेडकर नगर स्थित रसोई में आरओ लगाने तथा इन्द्रा कॉलोनी की रसोई के सामने स्थित स्थाई कचरा संग्रहण स्थल को वहां से हटाकर अन्यत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही इन्द्रा कॉलोनी में रसोई संचालक को रसोई परिसर में साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ने विधायक को बताया कि तीनों स्थानों पर संचालित होने वाली रसोई के माध्यम से करीब 600 लोग लाभांवित हो रहे है। उन्होंने विधायक को भोजन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्षद प्रकाशराज मीना भी विधायक के साथ थे।
Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply