गरबा आयोजन एवं प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन।
सिरोही / (हरीश दवे) ,
नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही गरबा और डांडिया रास का रंग पूरे देश मे छा जाता है ।इसी क्रम में सेंट जेकेड़ी इंटरनेशनल विद्यालय में नवरात्रि पर्व मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर दसवीं तक के सभी छात्र-छात्राएं,शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों के अभिभावक रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित होकर गरबो की धुन पर खूब थिरके ।कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि विमला देवी चुन्नीलाल जी राजपुरोहित,प्रधानाचार्या,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावक मातृ शक्तिओं द्वारा माँ दुर्गा की आरती के साथ हुआ जिससे विद्यालय का प्रांगण भक्तिमय हो गया ।विद्यालय प्रधानाचार्या डिम्पल मेवाड़ा ने गरबा एवं नवरात्रि के बारें में बताते हुए कहा कि माँ शक्ति की आराधना करने का एक माध्यम नृत्य भी है साथ ही शास्त्रों में नृत्य को ध्यान का एक तरीका भी बताया गया है ।इसलिए विद्यार्थियों को यह अनुभव देने हेतु विद्यालय में गरबा उत्सव का आयोजन किया गया है ।कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से दसवीं के विभिन्न समूहों के विद्यार्थियों ने अपनी – अपनी प्रस्तुतियाँ दी ।मुख्य अतिथि विमला देवी ने कहाँ की पहले गरबा गुजरात की शान हुआ करता था लेकिन वर्तमान में समूचे देश मे यह पर्व मनाया जाता है ।कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के पुरुष्कार रखे गए जिसमे उत्कृठ प्रदर्शन करने वालो को पुरष्कृत किया गया ।विद्यार्थियों में ये रहे प्रथम विजेता-छवि,पीहू राजपुरोहित,क्यारा सुथार,कनक राजपुरोहित, जिनिशा,अनन्या,भाग्यश्री मौर्य,अनुष्का,जयवर्धन,सारण देसाई,प्रतिज्ञा राजपुरोहित,राज,प्रतीक्षा,पायल आढ़ा ।शिक्षिकाओं में चेतना खत्री प्रथम रही । इसी प्रकार अभिभावकों में भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालो को पुरुष्कार एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का मंच संचालन कुणाल कलावंत ने किया ।

