सामूहिक गरबा में शक्ति की भक्ति में तलवारे थाम बेटियों ने उठाए हाथ ।
सिरोही शेर मा रे तलवारो वकणाए…गरबा गीत पर थिरके कदम, आत्मरक्षा हित का लिया संकल्प
सिरोही , राजस्थान / रमेश सुथार ।
माता दुर्गा की भक्ति और शक्ति की आराधना का पावन नवरात्र पर्व पर रामझरोखा मैदान मे गरबा गीत “एवी सजी रे तलवार सिरोही शहर मे,एकवार माड़ी मेले आवजो,,,,” तथा “सिरोही शेर मा रे तलवारो वकणाए,रामझरोखा चौक मा रे तलवारो वकणाए…” पर नगर की बेटियों ने अपने हाथों में तलवार थाम कर सामूहिक गरबा नृत्य किया और आत्मरक्षार्थ स्वयं की रक्षा के लिए आसुरी शक्तियों से मुकाबला करने का संकल्प लिया।जगदम्बे नवयुवक मंडल सिरोही द्वारा आयोजित 50 वें स्वर्ण जयंती नवरात्रि महोत्सव मे नवमी के पावन अवसर पर आयोजित गरबा रास के दरम्यान मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने गरबा नृत्य करने पहुंची बहनों को जय अंबे – जय भवानी के उदघोष लगवाकर संकल्प करवाया की “मेरी रक्षा में स्वयं करूंगी और दीपावली से पहले एक तलवार खरीदकर घर लाऊंगी।” इस मौके पर बहन बेटियों ने शक्ति की प्रतीक तलवारे हाथ में थामकर हवा में लहराई और जयकारे लगाए। मंडल की ओर से सभी बहनों को अपना आत्म बल मजबूत रखने और दुष्ट प्रवृत्तियों से निडरता से मुकाबला करने की अपील करते हुए उन्हें सशक्त बनने का आवाहन किया।

इस पर उपस्थित जनसमुदाय और श्रद्धालु भक्तों ने जोरदार तालियां बजाकर करतल ध्वनि से सभी बहनो का हौसला बढ़ाया। कहा गया कि स्त्री स्वयं एक शक्ति का स्वरुप है और हाथ में जो तलवार है वो भी एक शक्ति की प्रतीक है। कहा गया कि नारी का समाज में हमेशा सम्मान होना चाहिए।इस अवसर पर गायक कलाकार अर्जुनसिंह चौहान ने सिरोही की प्रसिद्ध शान तलवार और उससे जुड़े ऐतिहासिक व पारंपरिक गरबा मणीयारो- मणीयारो, होवा होवा खब्बे सिरोही तलवार… सुना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया और हर कोई झूम उठा। मंडल के आयोजन सहसंयोजक लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि नृत्य पंडाल में इस बार तरह सौ से अधिक युवतियों ने पंजीयन करवाया जो युवतियों के उत्साह को दर्शाता है। मंडल की ओर से विजयादशमी को शस्त्र पूजन किया गया और शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस अवसर पर संयोजक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष विजय पटेल, रणछोड़ पुरोहित, गांधीभाई पटेल, राजेश गुलाबवाणी, अतुलभाई रावल, प्रकाश खारवाल, सज्जनसिंह, तगसिंह, शैतान खरोर, प्रताप प्रजापत, दिनेश परमार आदि मौजूद रहे।इनका हुआ बहुमान -कार्यक्रम के दौरान मंडल के भामाशाह सहित संस्थापक सदस्यों का स्वागत सत्कार किया गया। मंडल के पूर्व सदस्य मोहनलाल माली, डूंगरमल गुप्ता, किशनलाल काकू, हिंदू श्मशान सभा अध्यक्ष करणसिंह, ऋषि रावल मुंबई, सुरेश रावल, प्रतीक जैन समेत अतिथियों और पार्षद जनप्रतिनिधियों का स्वागत सत्कार किया गया।

