पिण्डवाड़ा के मुख्य बाजार स्थित शक्ति माता मन्दिर मे गरबा महोत्सव कार्यक्रम धुमधाम से सम्पन्न।।
पिण्डवाड़ा / सिरोही ,
नगर के मुख्य बाजार स्थित शक्ति माता मन्दिर के दरबार मे नवरात्री कार्यक्रम मे लगातार नो दिनो से चल रहे गरबा महोत्सव कार्यक्रम मे माताजी के नो रूपो मे विशेष आंगी पुजा की गई। मन्दिर परिसर को लाइटिंग डेकोरेशन से सजाया गया एवं प्रतिदिन महिला मंडल द्वारा माताजी के मन्दिर मे भजन कार्यक्रम आयोजित कीया गया ,रात्रि गरबा कार्यक्रम मे शहर के विभिन्न क्षेत्र से काफी संख्या मे महिलाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया और गरबा नृत्य कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार की वेषभूषा मे साज श्रृंगार के साथ पहुंचकर महिलाओ ने गरबा नृत्य कीया गया, जिसमे मंडल ट्रस्ट द्वारा सभी को पुरुस्कार वितरीत किये गये , नवरात्री कार्यक्रम के दौरान शक्ति माता मन्दिर मे दर्शन करने हेतु भक्तो का ताता लगा रहा,एवं माताजी के नो दिनो की आंगी पुजा के चढ़ावो का लाभ भक्त गणो ने लिया, एवं नो दिन के कार्यक्रम मे मंडल के सभी कार्यकर्ताओ का व्यवस्था बनाने मे पुरा सहयोग रहा ,एवं नवरात्रि का कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ , कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी भक्त गणो का धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया ।

