सत्य के मार्ग पर चलकर समाज का नाम करें रोशन- विधायक लोढा।
श्री नरसिंह वीर भगवान के वार्षिक मेले में शिरकत की ।
सिरोही / राजस्थान ।
विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज व माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। तन के लिए जितना महत्व सांस का होता है उतना ही महत्व जीवन में विश्वास का होता है। जीवन की दशा व दिशा बदलनी है तो गुरु से ज्ञान लेना अति आवश्यक है।लोढा सिरोही तहसील के जामोतरा में श्री नरसिंहवीर भगवान के वार्षिक मेले में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक संयम लोढा ने कहां कि युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए इससे कई जिंदगिया बर्बाद हो जाती है। हम बहुत सौभाग्यशाली है कि हमे मानवरूपी जीवन मिला है। हमे अच्छे संस्कार व विवेक से कार्य करना चाहिए। देह और आत्मा दानों भिन्न तत्व है। आत्मा अजर, अमर और अविनाशी है जबकि देह नश्वर है। शरीर और आत्मा का संबंध जुड़ा हुआ है इसलिए शरीर की सार संंभाल करना जरूरी हो जाता है। एक साधक पहला सुख निरोगी काया उक्ति अनुसार शरीर का भी ध्यान रखता है शरीर स्वस्थ होता है तो हम धार्मिक कार्यक्रम के साथ साथ अन्य कार्य कर सकते है।इस अवसर पर विधायक लोढा का ढोल नगाड़ों के साथ साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बौराणा,वरिष्ठ कांग्रेसी हिम्मत सुथार,पुनीत अग्रवाल जावाल का भी माला साफा पहनाकर स्वागत किया। मेले के लाभार्थी किशन देवासी और भोपाजी जीवाराम देवासी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।इस अवसर पर पूरन सिंह मंडवारिया, मनोहर सिंह मंडवारिया, राजेंद्र सिंह जामोतरा, जिला कांग्रेस महासचिव तेजाराम मेगवाल, प्रवीण पुरोहित मनोरा, गोवाराम भाटी, देवाराम जामोतरा, नरेंद्र पुरोहित, जवानाराम देवासी, वगताराम, पीराराम, हमीराराम देवासी , वजाराम बरलूट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट हरिश दवे

