श्री सारणेश्वर पुस्तकालय में विश्व वयोवृद्व दिवस का आयोजन किया।
सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)
श्री सारणेश्वरजी पुस्तकालय के हाॅल में श्री सारणेश्वर पुस्तकालय एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में विश्व वयोवृद्व दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप सिंह राठौड ने बताया कि सर्वप्रथम माॅं सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्जवलित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद दवे अति. कार्यकारी अधिकारी सिरोही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष करण सिंह राठौड ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीईओ प्रमोद दवे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अभिन्न धरोहर के साथ अनुभवों की खान हैं। आज की युवा पीढी को वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान का भाव जगाने की महती आवश्यकता हैं। परिवारजनों पर वरिष्ठजनों का स्नेह ही नवीन पीढी को संस्कारवान बनाता हैं। कार्यक्रम में पाठक युक्ता, वन्दना, राहुल, सुरेश ने वर्तमान समय में वृद्वजनों की उपयोगिता तथा उनके अनुभवों से सीख लेने की आवश्यकता बताई। वरिष्ठ पेंशनर नरेन्द्र सिंह चैहान ने “दीये जलते हैं फुल खिलते हैं” गीत की प्रस्तुति दी। पाठक दशरथ कुमार चौहान ने “गांधीजी हमारे चांद-सितारे” देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। पुस्तकालय की ओर से 80 वर्ष से उपर आयु के गणपत सिंह राठौड, गुमान सिंह परमार, नारायण सिंह राठौड, लक्ष्मीराम रावल को उपहार से सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत पुस्तकालयाध्यक्ष भंवरलाल सुथार, नरेन्द्र सिंह डाबी, श्रीमती पदमा घडिया को भी उपहार से सम्मानित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही द्वारा उपस्थित सभी पेंशनरों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांधी जयन्ती के अवसर पर गांधी से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन प्रवीणसिंह सिन्दल वरिष्ठ पेंशनर द्वारा किया गया । जिसमें सही जवाब देने वाले को आन द स्पाॅट उपहार दिया गया।
इस अवसर पर बाबूलाल गरासिया सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही, दलपतसिंह गोयल, राजेन्द्र सिंह राठौड, दिलीप सिंह “दीपक”, सूरज सिंह गेहलोत, शंकरलाल सहायक कर्मचारी व पुस्तकालय के नियमित पाठक उपस्थित थे। मंच का संचालन गोपालसिंह राव ने किया।

