सेवा भारती एवं राष्ट्र सेविका समिति द्वारा द्वारा वंचित वर्ग की 180 बच्चियों का दुर्गा स्वरूप में किया गया पूजन ।
सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) ,
सेवा भारती एवं राष्ट्रीय सेविका समिति के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर राम झरोखा मैं कच्ची बस्ती एवं वंचित वर्ग की 180 बच्चियों का शक्ति स्वरूपा दुर्गा पूजन एवं 21 छोटे बच्चों का भैरव स्वरूप में पूजन किया गया इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत मंत्री चंपत मिस्त्री द्वारा सनातन परंपरा में नवरात्र की महिमा एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने पर जोर दिया, राष्ट्र सेविका समिति से चित्रलेखा जी द्वारा कन्या पूजन के विशेष महत्व एवं संगठित महिला शक्ति के जागरण के साथ सशक्तिकरण पर बल दिया, जिला अध्यक्ष देवाराम प्रजापत द्वारा समाज उत्थान के कार्यक्रमों में सहयोग देने वाले भजन मंडलियों एवं भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया।कोषाध्यक्ष सौरभ पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया किपूजन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र सेविका समिति से. कल्पनाजी राणावत. पुष्कर जी देवल .वीमा सोनी .विका सोनी. सुनीता गहलोत अनिता चौधरी.पूजा त्रिवेदी एवं महिला शक्ति द्वारा बच्चियों का पूजन एवं उनका श्रृंगार किया गया।

सरिया देवी प्रभात भजन मंडली सिरोही द्वारा भोजन प्रसाद की व्यवस्था करवाई गई । मधुसूदन त्रिवेदी विद्या भारती. शिव लाल सुथार विहिप. सुरेश प्रजापत भामसं. राहुल रावल . आशा बहन.सुमन .जमुनाबेन. मंजू बहन एवं अनेक कार्यकर्ता एवं सेविका बहने उपस्थित रही।

