बुजुर्गों की सेवा अपना परम कर्तव्य है, चिकित्सा संस्थान पर वृद्धजन को पहले सुविधा- डॉ. राजेश कुमार

बुजुर्गों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत- डॉ. राजेश कुमार

जिले में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया.

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर बुजुर्गों के सेहत से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई जरूरी पहल किये जा रहे हैं। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में वृद्धों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हर साल 01 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर सभी सरकारी अस्पतालों में वृद्धजनों के लिए महत्वपूर्ण व जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में शारीरिक शक्ति कमजोर पड़ने लगती है। इससे शरीर पर कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, हृदय रोग, आंख-कान-नाक व गला संबंधी रोगों से बुजुर्गों के ग्रसित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिये बुजुर्गों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. दिलराज मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया साथ बुजुर्ग नागरिक के देखभाल के बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से आमजन में जन जागरूकता लाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि एक निश्चित उम्र के बाद लोगों को नियिमित रूप से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना चाहिये। बुजुर्गों के लिये तो ये और भी जरूरी हो जाता है। बहुत से बुजुर्गों को खैनी, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा सहित अन्य तंबाकू उत्पाद के सेवन की लत होती है। इसे प्राथमिकता के आधार पर त्यागना जरूरी है। इस उम्र में शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम होने लगता है। इससे रोग का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार, जन स्वास्थ्य प्रबंधक दिलावर खाँ, एसीडीईओ दिनेश कुमार, एएनएम निक्कत परवीन, नीलम के साथ आशा सहयोगिनी उपस्थित रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply