समाज कल्याण सप्ताह का आगाज वृद्व दिवस के रूप में शुभारंभ ।

सिरोही / राजस्थान ,(हरीश दवे) ।

समाज कल्याण सप्ताह आगाज आज किया जाकर 07 अक्टूबर तक निरंतर आयोजन किया जाएगा। इसी कडी में आज जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पेंशनर्स संघ सिरोही के तत्वाधान में समाज कल्याण सप्ताह का शुभारम्भ किया गया है। जिसे अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया गया।        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे व अध्यक्षता पेंशनर्स समाज सिरोही के अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की।   कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दवे ने कहा वरिष्ठ नागरिक समाज की अभिन्न धरोहर के साथ अनुभवों की खान है। आज की युवा पीढ़ी को वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान का भाव जगाने की महती आवश्यकता है। परिवारजनों पर वरिष्ठजनों का स्नेह ही नवीन पीढ़ी को संस्कारवान बनाता है। सारणेश्वर पुस्तकालय की ओर से के वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।       इस अवसर पर श्री गणपत सिंह राठौड़, श्री राजेन्द्र सिंह परमार, श्री बाबूलाल गरासिया सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही समेत अनेक वृद्धजन एवं अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply