अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वयोवृद्धगण सिरोही रत्नों का किया बहुमान।

सिरोही/राजस्थान , (हरीश दवे)

लायन्स क्लब सिरोही तथा वरिष्ठ एवं युवा नागरिक समिति सिरोही ने अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सिरोही के वयोवृद्ध सिरोही रत्नों का बहुमान स्थानीय गांधी पार्क में किया ।। लायन्स क्लब सिरोही के संयुक्त सचिव जय विक्रम हरण के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद् सिरोही के सभापति एवं लायन्स क्लब अध्यक्ष महेन्द्र कुमार मेवाडा रहे ।कार्यक्रम में पहुंचे वृद्धजनों का माला पहनाकर तथा श्रीफल भेंटकर स्वागत लायन्स क्लब के विनोद हरण , आशुतोष पटनी , मीठालाल माली , वरिष्ठ एवं युवा नागरिक समिति सिरोही के अध्यक्ष भीकसिंह भाटी , गणपतसिंह देवडा ने किया ।कार्यक्रम को शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सेवानिवृत्त बलवीरचंद्र मरडिया , सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी रमेश सिंघी,हरिश दवे , रमेश कोठारी नरेन्द्रसिंह ,सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवडा, सुश्री रतन बाफना ने सम्बोधित किया । सदन में उपस्थित सभी वृद्ध जनों के सेवा , सहयोग हेतु शिक्षक गोपालसिंह राव ने शपथ दिलाई ।

कार्यक्रम में गीता मिस्त्री, नारायण सिंह सिंदल, देवेंद्र कोठारी ,मूलसिंह बारड, खुशवंत सिंह सिंदल, बाबूलाल व्यास, रमेश कोठारी, संपत मिस्त्री, रताराम सुथार ,देवाराम माली ,मोहम्मद हनीफ ,मदन सिंह परमार ,प्रदीपसिंह सिंदल, दिलीपसिंह “दीपक” ,रामसिंह डाबी, मोहन सिंह पंवार ,दिलीप कुमार , दलपतसिंह गोयल, दिनेश सुराणा ,इंदर सिंह सिंदल, प्रतापराम पटेल ,शकूर मोहम्मद ,मदनसिंह परमार, करण सिंह पंवार, वनवीरसिंह देवड़ा ,भगवानदास चौहान, रतनलाल पुरोहित ,श्रीमती मांग कंवर ,सविता कुंवर ,रेखा पटनी, गजेंद्रसिंह राठौड़ ,चंपालाल चौहान, कांतिलाल लोहार ,गोपालसिंह राठौड़, वगताराम लोहार ,विक्रमसिंह यादव सहित 101 वृद्धों का बहुमान किया गया ।कार्यक्रम में योगाचार्य रमेश बामणिया ने सभापति महेन्द्र कुमार मेवाडा व बलवीर चंद मरडिया को अपने शरीर पर रखकर 200 किलो वजन शरीर पर रखकर योग की शक्ति बताकर नियमित योग का महत्व बताया ।कार्यक्रम में डांं.गौरव गहोई , डाक्टर आवेश खान सहित दर्जनों नियमित योगी करने वाले उपस्थित रहे ।मंच संचालन गोपालसिंह राव ने किया ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply