धर्म, संस्कृति से राष्ट्रीय एकता को मिली मजबूती :- सीएम सलाहकार लोढा

रामझरोखा मैदान के 50 वें भव्य आयोजन की मुक्त कंठ से की प्रशंसा,

रविवार को प्रवासी व मुंबई,महाराष्ट्र भाजपा नेता राज के पुरोहित करेंगे माँ जगदम्बा के दर्शन

सिरोही, राजस्थान/(हरीश दवे)

देवनगरी सिरोही के राम झरोखा मैदान में आयोजित स्वर्ण जयंती नवरात्रि महोत्सव के विराट आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने इसमें देश के विभिन्न क्षेत्र झलक और उनकी कलाओं का समावेश बताते हुए कहा कि सभी के सहयोग-सहकार से राष्ट्रीयता को मजबूती करने का नवरात्र में अवसर मिला है।शनिवार को विधायक संयम लोढ़ा ने श्री जगदंबे नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित 50 वे नवरात्रि महोत्सव में शिरकत की और पूजा अर्चना के बात यज्ञशाला समेत पावागढ़ झांकी दर्शन आदि का अवलोकन करके कहां की हम सभी का सौभाग्य है कि इस 50 साल की यात्रा के हम साक्षी बने है, किसी भी आयोजक मंडल के लिए 50 साल पूरा करना बहुत ऐतिहासिक बात होती है। इस अवसर पर विधायक ने मंडल की पूरी टीम के विगत चार माह के कठोर परिश्रम का उल्लेख कर कहा कि इतना बड़ा सुंदर आयोजन सजाया है उसके लिए पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने माता दरबार मे प्रतिमाओं का जिक्र करके बताया कि बंगाल के कलाकारों की कला, विशाल पावागढ़ गुफा व झांकी दर्शन मे गोड़वाड़ भूरिया बाबा क्षेत्र की कारीगरी, शतचंडी महायज्ञ व अनुष्ठान में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के विद्वान ब्राह्मणों की सहभागिता और गरबा गायकी में गुजरात के द्वारकाधीश क्षेत्र से आए कलाकारों का समावेश देश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व कला की झलक आयोजन में दिखाई दे रही है जो राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का अनुपम उदाहरण है। विधायक लोढ़ा ने गरबा नृत्य करने वाले सभी युवक-युवतियों को नवरात्रि पर्व की मंगल शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी व अध्यक्ष विजय पटेल,लोकेश खंडेलवाल ने विधायक संयम लोढा की ओर से मण्डल को दिए स्नेह- सानिध्य व मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया और आयोजकों की ओर से विधायक का साफा, माला, स्मृति चिन्ह से स्वागत सत्कार किया गया। संचालन संयोजक गिरीश सगरवंशी व सह संयोजक लोकेश खंडेलवाल ने किया।गरबा लय, ताल, सुर संगीत के साथ पूरे उफान पर -राम झरोखा मैदान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन जनसैलाब उमड़ रहा है और अब गरबा अपने पूरे लय ताल और सुरूर के साथ पूरे उफान पर है। शनिवार को देर रात तक युवक-युवतियों और छोटे-छोटे बच्चों ने गायक अर्जुनसिंह चौहान और अनु वानिया की सुरीली ऑर्केस्ट्रा धुनों व गायकी पर थिरकते हुए मां की स्तुति और वंदना की। गरबा के बाद मंडल की ओर से पुरस्कार बांटे गए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply