भारत को जानो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भारत विकास परिषद का दल जैसलमेर रवाना।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय प्रश्न मंच मैं भाग लेने के लिए भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा का छात्र छात्राओं का दल आज जैसलमेर के लिए रवाना हुआ । परिषद के सचिव नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता 02 अक्टूबर को महेश्वरी सेवा सदन, कलाकार कॉलोनी, जैसलमेर में आयोजित होने जा रही है । जिसमें सिरोही शाखा स्तरीय प्रतियोगिता के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम रहे प्रतिभागी श्री रूपरजत इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरोही की सुश्री वैदेही नामा, प्रतीक माली, सुश्री निशा जैन एवं सुश्री वेन्या रावल, विद्यालय प्रभारी नितिन कुमार एवं आरती मैडम के साथ भारत विकास परिषद के श्री ओंकार सिंह उदावत के सानिध्य में जैसलमेर के लिए रवाना हुए । परिषद के सचिव नरेंद्र पाल सिंह कोषाध्यक्ष शंकर लाल माली, वरिष्ठ सदस्य गणपतसिंह देवड़ा एवं चंपत मिस्त्री द्वारा भाल पर तिलक लगाकर, अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें विदाई एवं शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर सभी बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply