30वी बार नवरात्रि में श्री आरासना पैदल यात्रा संघ आज दर्शनार्थ जाएगा आरासना अम्बाजी।

सिरोही /राजस्थान, (हरीश दवे)

देवनगरी सिरोही में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आरासान अंबाजी पैदल यात्रा संघ की 30वी ऐतिहासिक पैदल यात्रा सिरोही नगर के आयुर्वेदिक हॉस्पिटल से श्री आरासना अंबाजी मंदिर तक के लिए रवाना होगी पैदल यात्रा में सिरोही शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में जगदंबा भवानी अंबे के दरबार में गगनभेदी जयघोष के साथ भक्त जनों का रेला सिरोही से आरसना अंबाजी मंदिर में पहुंच कर विश्व शांति और सुरक्षा की कामना की जाएगी। आरासना अंबाजी पैदल संघ द्वारा पैदल यात्रा में आने वाले सभी भक्ति से अपील करता है की वो माता जी के दरबार में अपनी सुरक्षा वो स्वयं करे और पैदल एक तरफ चले ताकि किसी भी तरह की कोई हानि नहीं हो और यात्रा सुखद और मंगलमई हो । पैदल यात्रा में आने वाले भक्तो की सेवा के लिए श्री आरासना अंबाजी पैदल यात्रा संघ द्वारा पहला पड़ाव बारी घाटा हनुमान जी परिसर,दूसरा पड़ाव वीरवाड़ा गांव में , तीसरा पड़ाव बाणवार जी मेन गेट पर,चौथा व अंतिम पड़ाव माताजी के मंदिर में रहेगा। जहा पर संघ द्वारा सेवा कार्य किया जायेगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply