केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में पोषण माह के अंतर्गत सितम्बर माह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित ।

माउंट आबू , राजस्थान ।

रिपोर्ट किशन दहिया,

सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है । विद्यार्थी जीवन मे पौष्टिक व सन्तुलित आहार लेना उनके विकास हेतु अत्यधिक आवश्यक है, पोषण का महत्व समझाते हुए विद्यालय के विज्ञान विभाग के अध्यापकों श्री मनराज मीना, श्रीमती अनिता हुसैन, श्री राकेश मीना ने प्रातः कालीन प्रार्थना सभा मे प्रतिदिन अपने विचार प्रकट किए। पोषण के महत्व पर प्राथमिक विभाग की शिक्षिका कुमारी सोनाली राणा, सोनू मीना,विद्यालय नर्स ने विद्यार्थियों को एक लघु नाटिकातैयार करवाई तथा उसका सुंदर मंचन किया,कला शिक्षिका ,कुमारी शगुफ्ता काजी ने चित्र प्रतियोगिता द्वारा पोषण का संदेश प्रेषित किया।

प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने श्रीमती सोनल शर्मा द्वारा लिखित पोषण गीत व संगीत शिक्षिका श्रीमती रेखा व्यास द्वारा संगीतबद्ध गीत पर नृत्य द्वारा भारतीय व्यंजनों के महत्व को रेखांकित किया।प्रभारी प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक ने सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक आहार को अपने दैनिक जीवन में स्थान देने की बात कही तथा सभी शिक्षकों को पोषण माह के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply