राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत् एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

पिण्डवाडा/ राजस्थान, 29 सितम्बर ।

रिपोर्ट भुपेंद्र परमार,

प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह तथा राष्ट्रीय पोषण अभियान के अन्तर्गत स्थानीय पंचायत समिति के सभागार में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि रवि प्रकाश एसडीएम, मादाराम मीणा तहसीलदार, सुरेश कुमार, एसीबीईओ-द्धितीय, बनवारी लाल मैंनेजर एर्फ.सी.आइ. विभाग, मनोहरदान गढवी सरपंच पेशुआ के आतिथित्य में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ब्लॉक से आयी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार रेसिपी व व्यजन प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी ने अच्छे व्यजन बनाकर अतिथियों का मन भाप लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविप्रकाश एसडीएम ने पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने तथा एनिमिया रोग के निवारण के बारे में वितृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पधारें सभी अतिथियों ने स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में सर्वे कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलवाने हेतु प्रेरित किया गया। बनवारी लाल मैंनेजर एफ.सी.आई. ने आंगनवाडी कार्यकर्त्ताओं को फोर्टीफाईड चावल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अजय माथुर सीडीपीओ ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान के बारे में विस्तृत से योजना के बारे में बताया गया। जिसमें योजना के प्रचार-प्रसार हेतु एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फॉर्म में आ रही समस्या के बारे में खुल कर चर्चा की गई तथा पात्र लाभार्थीयों के अधिक से अधिक फॉर्म भरने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत उत्कर्ष कार्य करने के फलस्वरूप आंगनवाड़ी केन्द्रांे की 26 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 3 महिला सेक्टर पर्यवेक्षक एवं कार्यालय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुनिता सामतानी, दक्षाबेन, शबाना पठान, रामफूल मीना, ललीत मीणा, रविश शर्मा, अर्जुनलाल, इन्द्र लखारा, मीनाक्षी पंवार, हरिश कुमार प्रजापत एवं आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ताएं उपस्थित हुई। कार्यशाला में परियोजना की 100 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाडी कार्यकर्त्ताओं को जानकारी देते सीडीपीओं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply