बीती रात नादिया के सावलाजी मंदिर में चोरों ने की चोरी , ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना ।

नादिया / पिंडवाड़ा , सिरोही

V24 न्यूज नेटवर्क,

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के नादिया गांव के सावलाजी मंदिर में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम ।

चोर मंदिर से धातु की मूर्तियां, मुकुट एवं हार चुरा ले गए ।

सुबह पुजारी मंदिर में पूजा करने गया तो , मंदिर का दरवाजा पड़ा था खुला ।

पुजारी ने स्थानीय सरपंच सहित ग्रामीणों को मंदिर में चोरी की दी सूचना ।

ग्रामीण व सरपंच ने पिंडवाड़ा थाने मे चोरी वारदात की दी इतला ।

सूचना पर मौके पर पहुंची पिंडवाड़ा पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर, रिपोर्ट की दर्ज ।

नादिया सरपंच ने V24 न्यूज चैनल को जानकारी देते हुए बताया की गांव के सावलाजी मंदिर में सुबह पुजारी पूजा करने के लिए गया तब मंदिर के दरवाजे खुले पड़े थे , जिसको लेकर पुजारी को मंदिर में चोरी का अंदेशा हुआ , पुजारी ने तुरंत ग्रामीणों को जानकारी दी । मौके पर ग्रामीण और सरपंच पहुंचे , फिर पुलिस को सूचना दी । जानकारी के अनुसार मंदिर से धातु की मूर्तियां, मुकुट , हार, छत्र चोर चुराकर ले गए ।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तपशीश शुरू कर दी है ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply