भारत विकास परिषद का प्रयास राष्ट्र के निर्माण का सशक्त माध्यम:-रमेश सिंघी, भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता सम्पन्न ।
सिरोही/ राजस्थान , (हरीश दवे)
भारत विकास परिषद, देवनगरी, शाखा सिरोही के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में “शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच” का आयोजन किया गया । शाखा सचिव नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में कुल 05 विद्यालयों से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर चयनित वरिष्ठ वर्ग एवं कनिष्ठ वर्ग के 20 छात्र-छात्राओं का शाखा स्तरीय ने प्रश्न मंच में हिस्सा लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार सिंघी, डॉक्टर जगदीश आर्य, उपाध्यक्ष संस्कार आनंद प्रकाश मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक दिनेश जैन द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सामूहिक राष्ट्र गीत के साथ किया गया ।अतिथियों का परिचय एवं सम्मान के पश्चात उपाध्यक्ष संस्कार आनंद प्रकाश मिश्रा द्वारा भारत विकास परिषद एवं भारत को जानो प्रतियोगिता की संक्षिप्त जानकारी एवं परिषद के संस्कार प्रकल्पों के बारे में बताया गया ।

सचिव नरेंद्र पाल सिंह द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता के नियम विस्तार से बताए गए । दूसरे सत्र में वरिष्ठ वर्ग एवं कनिष्ठ वर्ग में अलग-अलग चार स्तरों पर प्रतियोगिता आयोजित हुई, प्रथम दीर्घ चक्र, द्वितीय विकल्प चक्र, तृतीय त्वरित चक्र, एवं चतुर्थ श्रव्य एवं दृश्य चक्र के माध्यम से प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गए । वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान श्री रूप रजत इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरोही के निवेदिता सिंह व वेन्या रावल तथा द्वितीय स्थान पर अजीत विद्या मंदिर के कनन माली वह प्रतिभा सिंदल तथा कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान श्री रूप रजत इंटरनेशनल स्कूल के वैदेही नामा व प्रतीक माली एवं द्वितीय स्थान आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही के पार्थ एवं गर्वित कुमार ने प्राप्त किया । कार्यक्रम के तीसरे सत्र में अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । मुख्य अतिथि रमेश कुमार सिंघी ने भारत विकास परिषद के इस प्रयास को समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अच्छा माध्यम बताया एवं परिषद के समस्त सदस्यों को बधाई प्रेषित की ।

शाखा सचिव नरेंद्र पाल सिंह द्वारा सभी अतिथियों, सभी विद्यालयों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं परिषद के सदस्यों का आभार ज्ञापित किया गया । कार्यक्रम में पुरस्कार एवं अल्पाहार की व्यवस्था भामाशाह सदस्य निरंजन सिंह राठौड़ एवं लाल सिंह राजपुरोहित द्वारा की गई । प्रतियोगिता में दिनेश कुमार जैन, ओंकार सिंह उदावत, गणपत सिंह देवड़ा, शाखा कोषाध्यक्ष शंकर लाल माली, जगदीश सिंह गुर्जर, घनश्याम मिश्रा, गीता मिस्त्री, पवन आर्य, दिनेश कुम्हार, बीटी पुरोहित, राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदीप सिंह सिंधल, अंबालाल माली, पीएल दीपक राजेश त्रिवेदी, भावना राठौड़, सुबोध सिन्हा, निरंजन सिंह राठौड़, कुमुद उदावत, लाल सिंह राजपुरोहित सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा । मंच का संचालन राजेश जैन एवं उपाध्यक्ष (सेवा) दिलीप सिंह दीपक द्वारा किया गया ।

