रिद्धि सिद्धि म्यूजिक व ड्रीम स्टार प्रोडक्शन के पोस्टर का विमोचन।
सिरोही/ राजस्थान ,(हरीश दवे)
नवरात्री के पावन अवसर पर श्री रिद्धि सिद्धि म्यूजिक और ड्रीम स्टार प्रोडक्शन की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता मिस्टर, मिस, मिसेज एंड किड्स राजस्थान 2022 सीजन 1 के पोस्टर का विमोचन हुआ। प्रतियोगिता को शिवगंज के रोहित गहलोत, दीपक कुमार, रितिका राजपुरोहित, जितेंद्र सिंह सोडा, आयोजक मण्डल में है।।
पोस्टर का विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि शिवी संयम लोढा व सुरेन्द्र सिंह भाटी, दीपक दवे ने किया। विमोचन के दौरान आयोजन कर्ता रोहित गहलोत ने बताया कि पाली बियर्ड क्लब के साथ मिलकर श्री रिद्धि सिद्धि म्यूजिक और ड्रीम स्टार प्रोडक्शन एक ऐसी प्रतियोगिता आयोजित करने वाले है जिसमे संपूर्ण भारत से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और मॉडलिंग में अपनी रुचि को प्रदर्शित करेंगे रोहित गहलोत ने बताया कि ये एक पहला इवेंट होगा जो की पूरा ट्रेडिशनल थीम के ऊपर आयोजित होगा। पाली बियर्ड क्लब के फाउंडर और मिस्टर डेजर्ट तरुण कुमार शर्मा और मूछ मिस्टर गणपत सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान आयोजनकर्ता टीम से सुरेन्द्र सिंह भाटी, दीपक दवे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

