बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित- विवेक बादल बाजपुरी

पिण्डवाड़ा/राजस्थान ,

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति बाजपुर रूद्रपुर उत्तराखंड द्वारा हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। संस्था के मीडिया प्रभारी गुरूदीन वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा देश भर के स्कूलों में चित्रकला, निबंध व स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी संरक्षक पंकज शर्मा राष्ट्रीय सचिव मातृका बहुगुणा के दिशानिर्देश में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। जिसके अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय चिल्ला जसरा प्रयागराज उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्तर के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने हिंदी भाषा से संबंधित चित्र बनाएं।

मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार चित्रकला कला प्रतियोगिता में सेजल प्रथम कार्तिक द्वितीय कृष्णा यादव तृतीय साक्षी चतुर्थ व नीतू ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम तिवारी ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरित किया।इस अवसर पर नीरू सिंह, सुनीता, बबिता वर्मा, पवित्र कुमार,शिवकुमारी, जगमोहन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक भारतेन्द्र त्रिपाठी रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply