शिक्षक संघ के अधिवेशन में सिरोही जिले को टीएसपी घोषित करने की मांग उठी ।

पिंडवाड़ा/सिरोही /राजस्थान

रिपोर्ट महेंद्र गर्ग ,

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन सरूपगंज स्थित गायत्री आश्रम में संपन्न हुआ।

समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश चंद्र रायका एवं कांग्रेस नेत्री सुमित्रा परमार के विशिष्ट आतिथ्य व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

समापन के अवसर पर संबोधित करते हुए डॉक्टर उदय सिंह डिगार ने कहा कि संपूर्ण सिरोही जिले को टीएसपी घोषित किया जाना चाहिए,, साथ ही समग्र शिक्षक संघ के अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई का समाधान निकाला जाना चाहिए ,अन्यथा प्रदेश भर में आंदोलन की आंधी आ जाएगी यह चेतावनी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश चंद्र रायका ने कहा कि समग्र शिक्षक संगठन एक वृहत्त संगठन है, जो संघ नहीं, महासंघ है । इसमें कई संघ शामिल है इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस नेत्री सुमित्रा परमार , जगदीश चंद्र रावल , सेवानिवृत्त सीबीईओ दलपत राजपुरोहित ने शिक्षक शिक्षार्थी एवं राष्ट्रहित संबंधी उद्बोधन दिया।

समापन के अवसर पर 41 सूत्र प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें सर्वप्रथम संविधा, निविदा एवं प्लेसमेंट कार्मिकों के नियमितीकरण को लेकर रोष प्रकट कर शीघ्रता शीघ्र संविदा सेवा नियम 2022 में समायोजन करते हुए नियमित करने की तत्काल आवश्यकता जताई ,ऐसा नहीं करने पर सरकार को खामियाजा भुगतने की चेतावनी भी दी गई।। इस अवसर पर सिरोही जिले के इतिहास, संस्कृति एवं भौगोलिक परिस्थितियों को भी पाठ्यक्रम में शामिल करवाने की मांग उठी। इस अवसर पर समग्र शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल परमार ,प्रदेश संयुक्त महामंत्री प्रकाश चंद्र राजपुरोहित, सरक्षक जबर सिंह देवड़ा, रतिराम गर्ग जिला अध्यक्ष अमर सिंह केर, जिला मंत्री मीठा लाल लोहार, हरजीराम गाडोलिया प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष गणपत नागाणी एकीकृत महासंघ के जिला अध्यक्ष अनोप सिंह सोलंकी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जीवन दान चारण, शिक्षाकर्मी संघ के जिला अध्यक्ष छोगाराम चौहान, पराटीचर संघ के जिलाध्यक्ष चूगा राम गरासिया, मां बाड़ी शिक्षा सहयोगी के मंत्री भीमराराम गरासिया, कुक कम हेल्पर संघ की जिला अध्यक्ष रेखा रावल, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पर्वत सिंह देवड़ा, व्याख्याता संघ के भरत कुमार माली, प्रधानाचार्य संघ के अभय सिंह केर, साक्षरता प्रेरक संघ के रावाराम चौधरी, पंचायत सहायक संघ के इंदर सिंह देवड़ा ,समग्र शिक्षक संघ के सकाराम डांगी, गोविंद सिंह नितोड़ा, सतीश पुरोहित, टेकाराम कलबी, मनोहर मेघवाल, किशोर रावल, हरजीराम गाडोलिया, मोहनलाल मेघवाल, महावीर सिंह देवडा, नरपत सिंह ,छैल सिंह परमार, आनंद सिंह विरोली ,नरेंद्र परमार, किशोर सिंह बोडा, मुकेश राजपुरोहित, ईश्वर पुरोहित आदि ने भी विचार रखे । अगला शैक्षिक अधिवेशन सिरोही में आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। समग्र शिक्षक संघ के इस सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन में भारी संख्या में कार्मिकों की उपस्थिति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन .

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply