शक्ति के आवाहन के साथ रामझरोखा मैदान में घट स्थापना होगी ।

विशाल प्रतिमाओ का पूजन, पावागढ़ झांकी दर्शन, गरबा रास और गुजरात गुजराती ऑर्केस्ट्रा की धूम मचेगी ।

सिरोही, राजस्थान ।

रिपोर्ट, रमेश सुथार

नौ शक्तियों का पावन महापर्व नवरात्र के अवसर पर 50 वे महा महोत्सव का आगाज अश्विन शुक्ला एकम सोमवार को अभिजीत मुहूर्त अपराहन 12:15 से 1:00 के बीच में घट स्थापना और माता जगदम्बा, महाकाली और विभिन्न देवी देवताओं को विराजमान करके श्री जगदम्बे नवयुवक मण्डल राम झरोखा सिरोही द्वारा शक्ति की देवी भगवती दुर्गा के आवाहन के साथ विधिवत आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन के सह संयोजक लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि स्थापना पर्व के साथ देवनगरी सिरोही में पहली बार हो रहे विराट नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ का यज्ञाचार्य मुकेश व्यास व काशी के विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में शास्त्र सम्मत विधि पूर्वक अनुष्ठान और यज्ञ प्रारंभ होगा। शतचंडी यज्ञ के निमित्त परिसर के समीप सुखी ग्रास,बांस, बल्ली,खपच्चियों से विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। नव दिवसीय इस अनुष्ठान मे प्रजा के सभी प्रकार के सुख वैभव, आरोग्य ,शांति मनोरथ पूर्ति आदि कामना की इच्छा पूर्ति निहित है। स्थापना दिवस पर प्रातः 11:00 आरासुर अंबाजी से जोत का आगमन होगा। मंडल की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को लेकर देर रात्रि तक तैयारियां चलती रही। बताया कि पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा और उसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसी प्रकार मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन और यूट्यूब पर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण होगा।इससे पूर्व मंडल की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और संयोजक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष विजय पटेल, संरक्षक गांधीभाई पटेल, रणछोड़ पुरोहित, वित्तीय सलाहकार राजेश गुलाबवानी, कोषाध्यक्ष अतुल रावल, उपाध्यक्ष प्रकाश प्रजापति आदि ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। 9 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर मंडल ने इस बार विशेष तैयारियां की है। आकर्षक साज-सज्जा, रंग बिरंगी चकाचौंध रोशनी की जगमगाहट से संपूर्ण परिसर दूधिया रोशनी में आच्छादित नजर आएगा।

पावागढ़ झांकी दर्शन का उद्घाटन होगा -राम झरोखा मैदान परिसर में विश्वकर्मा आर्ट के कुशल कारीगरों द्वारा बनाई गई विशाल पावागढ़ पर्वत झांकी का महंत सीतारामदास महाराज, समाजसेवी रघुभाई माली आदि के आतिथ्य में फीता काटकर शाम 8:00 बजे उद्घाटन किया जाएगा और आरती होगी। इसी तरह अस्थाई मंदिर में माता जगदंबा की सुंदर, श्रृंगारित आकर्षक पवित्र मिट्टी से बनी विशाल प्रतिमा श्रद्धालु- भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी।नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ मुहूर्त -नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान प्रातः 9:30 बजे मुख्य यजमान भंवरलाल सगरवंशी की उपस्थिति में प्रारंभ होगा। इस मौके पर शांति पाठ, प्रधान संकल्प, गणेश पूजन, मंडप प्रवेश, आवाहन पूजन, कुंड पूजन, अग्नि स्थापना कर्म, ग्रह होम आदि विधि संपन्न होगी। इसके बाद मध्यान 3.00 बजे से शतचंडी महायज्ञ में सभी यजमान भाग लेंगे।गरबा मे गुजरस्ती ऑर्केस्ट्रा की मचेगी धूम -गरबा के पहले दिन पंडाल मे नृत्य घेरे का उद्घाटन होगा और उसके साथ घेरे के मध्य कच्ची मिट्टी के कलश पर दीप प्रगटाकर विधिवत गरबा रास नृत्य की शुरूआत होगी। शक्ति की आराधना के पर्व पर गुजरात के लोकप्रिय गरबा के लिए हिट्स म्यूजिकल ग्रुप के एक से बढ़कर एक कलाकार प्रतिदिन गरबा की धूम मचाएंगे। पहले दिन कार्यक्रम का आगाज गायक नितिन बारोट और आशा रावल करेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply