पुलिस को मिली बड़ी सफलता,मोस्ट वांटेड गिरफ्तार।

पिंडवाड़ा / सिरोही , राजस्थान।

रिपोर्ट भूपेंद्र परमार,

पिंडवाड़ा /स्थानीय पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं एडिशनल एसपी देवाराम चौधरी के निर्देशानुसार पिंडवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक जैठू सिंह करनोत के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी चंपाराम के नेतृत्व में एएसआई छैल सिंह की टीम के सार्थक प्रयास से मोस्ट वांटेड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आरोपी सिंगाराम गरासिया निवासी बेकरिया-जिला उदयपुर शिवगंज, सिरोही,उदयपुर,राजसमंद सहित विभिन्न थानों में नकबजनी के मामले दर्ज थे। जो लंबे समय से फरार चल रहा है।

आरोपी को पुलिस ने मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया था तथा इसके उपर 5 हजार का ईनाम भी रखा था। जिसको गठित टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply