थाना अधिकारी को दिया ज्ञापन ।

उद्योग संघ ने उद्योग धंधे बंद कर, आन्दोलन की दी चेतावनी।

पिण्डवाड़ा/सिरोही , राजस्थान ।

भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा

पिण्डवाडा / स्थानीय रिको एरिया में स्थित लघु उद्योग भारती ने पदाधिकारीयों ने थानाधिकारीयों को ज्ञापन देकर बढती चोरीयों के विरोध में उद्योग धंधे बंद कर आन्दोलन की चेतावनी दी।लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राकेश कांगटानी ने बताया कि गत करीब छः माह में दो दर्जन से अधिक फैक्ट्रीयों में अज्ञात चोरो ने विधुत केबल, वाहनो की बैटरीयां व सहित अन्य किमती सामान चुरा रहे है। जिसको लेकर कारखाना मालिकों ने एक स्वर में पुलिस से बढती चोरीयां रोकने की मांग की थी, लेकिन मांग के बाद भी आज दिन तक चोरीयां नहीं रूक रही है। जिससे फैक्ट्री मालिको को आर्थिक नुकसान के साथ ही मानसिक पीडा से गुजरना पड रहा है। जबकि ऐसे कई मामले है जो पुलिस में रिपोर्ट देने के बाद भी दर्ज तक नहीं हुए। वही तीन सप्ताह पूर्व में भी उद्यमीयों ने डिप्टी जेठू सिंह से मिलकर चोरीयों पर रोक लगानें व अज्ञात चोरो के विरूध कार्यवाही करने की मांग की थी। रिको क्षेत्र में बढती चोरीयों से न केवल उद्यमी भयभीत है, जबकि बहार से आये मजदुर भी भयभीत है। जो काम छोडकर चले जा रहे है। ऐसे में फैक्ट्रीयों को भारी नुकसान हो रहा है। अगर रिको एरिया क्षेत्र में चोरो का आतंक खत्म नहीं हुआ, तो फैक्ट्रीयो मालिको को अपनी-अपनी फैक्ट्री व धंधे बंद कर आन्दोलन करने को विविश होगें। इस अवसर पर किरण पुरोहित, स्नहे मेहता, दिनेश घांची सहित अन्य उद्यमी थें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply