सरूपगंज में अग्रसेन जयंती समारोह ।

जलेबी, मटकी फोड़ प्रतियोगिताए हुई आयोजित ।

सरूपगंज/ सिरोही , राजस्थान

रिपोर्ट, संदीप अग्रवाल

सरूपगंज अग्रसेन जयंती समारोह के तहत मंगलवार को जलेबी, मटकी फोड़ प्रतियोगिताए हुई आयोजित।

मीडिया प्रभारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि सरूपगंज अग्रसेन जयंती समारोह के तहत महिला अध्यक्ष संगीता बंसल के नेतृत्व में जलेबी, मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जलेबी में छः से बारह वर्ष तक मे प्रथम जैनी अग्रवाल,द्वितीय छवि अग्रवाल, बारह वर्ष से ऊपर में प्रथम मान्यता अग्रवाल व द्वितीय उर्वशी अग्रवाल रहे। वही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में चालीस वर्ष तक की महिलाओं में प्रथम स्थान पर ऊषा देवी अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर ललीता देवी अग्रवाल रही।

हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर अग्रवाल समाज सरुपगंज द्वारा अग्रसेन जयंति के मौके पर 24 सितंबर से हर घर केसरीया झंडा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन सूर्यवंशी थे। उनका राजध्वज केसरीया था। केसरीया बलीदान का प्रतीक है। इस मौके पर देशभर मे अग्र बंधुओ के बिच एकता और समानता का भाव लाने के लिये हर घर पर केसरीया झडां मुहीम चलायी जा रहे है।

Advertisement.

इस दौरान गीतादेवी अग्रवाल, शीतल देवी, रिनादेवी, उर्वशी देवी दुर्गादेवी, रेखादेवी, ममतादेवी, प्रियंका देवी, राधादेवी,वीणादेवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार, मनोजकुमार, मनीष कुमार ने किया।

ADEVERTISMENT .

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply