माउंट आबू/ सिरोही/राजस्थान ।

रिपोर्ट किशन दहिया,

माउंट आबू में पहली बार महिलाओं ने लगाया रक्तदान शिविर ।

इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने की पहल ।

164 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित ।।

बड़ी संख्या में रक्त वीरों ने किया रक्तदान ।

प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू में जहां देश विदेश से सेलानी माउंट आबू आते हैं और कभी कभी कोई दुर्घटना होने पर रक्त की महती आवश्यकता पड़ती है ऐसी में माउंट आबू के इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने माउंट आबू और जिले में भी आज पहली बार रक्तदान शिविर जागरूकता के तहत माउंट आबू के ग्लोबल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।

शिविर का शुभारंभ इनरव्हील क्लब के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष गीता अग्रवाल व पिंकी बंसल ने इसे महिलाओं की पहल में पहली बार पाई सफलता की सराहना की उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे जिससे आने वाले पर्यटक को और स्थानीय लोगों दोनों को रक्तदान का लाभ मिल सके रक्तदान महादान है ।

महिलाओं के इस प्रयास की सभी जगह सराहना की जा रही है बता दें कि इस आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्न संगठनों आर्मी एयरपोर्ट समिति स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लिया और कुल 164 यूनिट रक्त शिविर में एकत्रित हुआ ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply