राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का न्यायाधीश ने किया निरीक्षण ।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार रामदेव सांदू सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही द्वारा आज को जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया गया। राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में रसोई, कपडे़, बिस्तर, भोजन और आहार, मनोरंजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की देखभाल आदि की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करते हुए गृहों में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया। सचिव महोदय ने वर्तमान में वापस बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों को कोविड-19 के दौरान विशेष साफ-सफाई एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाईडलाइन की पालना करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गृहों में रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनसे आत्मीयता से वार्ता की तथा उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया। बच्चों की आवश्यक सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में बच्चों से पूछा तथा बच्चों की दिनचर्या आदि के बारे में भी जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply