ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल में वेद प्रचार माला पर व्याख्यान ।

पिंडवाड़ा, सिरोही / राजस्थान ,

रिपोर्ट भूपेंद्र परमार ।

ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल झाड़ोली में वेद प्रचार यात्रा आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान किशन लाल गहलोत एवं मंत्री जीव वर्धन शास्त्री के निर्देशन पर महर्षि दयानंद स्मृति भवन जोधपुर से स्वामी चेतनानन्द सरस्वती के नेतृत्व में वेदों की ओर लौटो पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। स्वामी चेतनानन्द जी ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्त बन कर देश मे व्याप्त अंधविश्वास ओर कुरीतियो को दूर करने की ओर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल के संरक्षण एवं रिटायर्ड एआरटीओ श्री प्रभु दान आढ़ा ने वेदों महिमा पर जोर देकर कहा कि आज के विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रेरणा लेकर अपना जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए। व्याख्यान माला में प्रधानचार्य मय स्टाफ मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply