उदयपुर सांसद मीणा का मुंबई में स्वागत।

मुंबई/ महाराष्ट्र ,

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,

दक्षिण मध्य जिला कार्यालय दादर कार्यालय में उदयपुर के सांसद के आगमन पर अर्जुनलाल मीणा का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने राजस्थानी प्रकोष्ठ सेल के मुंबई अध्यक्ष नरेन्द्र भंडारी,दक्षिण मध्य जिला अध्यक्ष दलपतसिंह राव, माहिम भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज रांका ने स्वागत किया। राजस्थान के प्रवासियों ने सत्कार करने के बाद विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन दिया उसके बाद सांसद ने सभी प्रवासियों की जनसमस्याओं को सुनने के बाद उस कार्य को करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में मोहनलाल कावा (अध्यक्ष – मुंबई राजस्थान परिवहन संघर्ष समिति) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply