माउंट आबू /राजस्थान ,

रिपोर्ट किशन दहिया,

केन्द्रीय विद्यालय आबू पर्वत में आज दिनांक 21 सितम्बर 2022 को विश्व शान्ति दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथर्ना सभा से हुआ कक्षा 6 की गाइड भावना व देबानजली व गाइड कैप्टेन सुश्री मंजू मीना ने शान्ति दिवस के बारे में अपने विचार रखे।

प्राचार्य श्री रवीन्द्र टाक ने अपने संबोधन में कहा कि शान्ति स्वयं से करनी होगी तभी पूरे विश्व मे शांति व अहिसा की स्थापना करने में सहायक हो सकते है व भाई चारे की भावना जाग्रत ही सकती है। मंच का संचालन स्काउट प्रभारी श्री हेमेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गाइड कैप्टन शगुफ्ता काज़ी व वर्षा स्वामी के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता , स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , स्काउट मास्टर किशोर प्रधान , अमर सिंह व फ्लॉक लीडर रेखा अग्रवाल, रेखा व्यास के मार्गदर्शन में स्काउट गाइड कब बुलबुल द्वारा शान्ति रैली निकाली गई ।

साथ ही प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक व सभी स्काउट गाइड सदस्यों के साथ वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम स्काउट प्रभारी हेमेंद्र सिंह व स्काउट मास्टर रमेश पटेल की देख रेख में किया गया। व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सोनल शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य द्वारा सभी कब , बुलबुल, स्काउट, गाइड हेतु अल्पहार का आयोजन किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply