सिरोही, राजस्थान / रिपोर्ट ,हरीश दवे

जिला न्यायालय में नवीन भवन के साथ एडवोकेट चैम्बर्स भी बनेगे ।

विधानसभा में विधायक संयम लोढा के प्रश्न पर विधि मंत्री धारीवाल ने दिया जवाब ।

जिला न्यायालय सिरोही के नये भवन का निर्माण 2023 में होगा पूरा

जिला न्यायालय सिरोही के नवीन भवन के निर्माण के साथ साथ एडवोकेट चैम्बर्स भी बनाये जायेगे। विधि मंत्री शांति धारीवाल ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक संयम लोढा के जवाब में यह उत्तर दिया। विधायक लोढा ने निविदा के पश्चात वित्त विभाग द्वारा एडवोकेट चैम्बर्स के निर्माण फिलहाल शुरू नही करने के निर्देश की ओर मंत्री का ध्यान दिलाया था।विधि मंत्री शांति धारीवाल ने कहां कि जिला न्यायालय सिरोही के नये भवन का निर्माण 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में कार्यादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 14 स्थानों पर जिला व अधीनस्थ न्यायालयें के भवनो का निर्माण कार्य चल रहा है। लोढा ने इस पर धारीवाल से पूछा कि पांच-पांच, सात-सात साल से भवनो के निर्माण पूरे नही किये जा रहे है। किस कारणवश निविदाएं निरस्त की जा रही है अथवा निर्माण में सालो का विलंब हो रहे है इस संबंध में सरकार को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए। धारीवाल ने तत्परता से न्यायिक भवनो के निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply