चोरी का पर्दाफाश करने किवरली के ग्रामीणों ने सैंकड़ो की संख्या में प्रदर्शन कर रैली निकालकर , पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन।

सिरोही/ आबूरोड , राजस्थान।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,

आबूरोड तहसील के किवरली गाँव में हो रही लगातार चोरी को लेकर किवरली के ग्रामीणों की ओर से सिरोही पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया।

लगातार चोरी की घटनाओं एवम पुलिस की सुस्त कार्यवाही के विरोध को लेकर किवरली गांव सम्पूर्ण बंद रखा । जिसमे किराना, दूध डेरी,मेडिकल,सब्जी सैलून दुकान तक बंद रखी गईज्ञापन में बताया कि हमारे किवरली में हर दिन हो रही चोरो द्वारा चोरी करने की शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने कोर्ट परिसर में पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए गए।

गाँव की ओर से एक दर्जन की संख्या में प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि किवरली में चोरी का पर्दाफाश नहीं होना और निरंतर गांव में चोरों के आने पर भी पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण पुलिस मुख्यालय सिरोही में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ठोस कार्रवाई करने के लिए अवगत करवायाl पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने चोरी का पर्दाफाश करने और चोरों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाएं, बुजुर्ग व युवाओं समेत किवरली गांव के 36 कौम समाज बंधु मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply