पिंडवाड़ा /सिरोही ,राजस्थान।
भामाशाहो से किया सम्पर्क , पिंडवाड़ा के नजदीकी
रा उ मा स्कूल सिवेरा के प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा व्याख्याता भीम सिंह गढवी हेड टीचर जसवंत सिंह व शिक्षक भवरलाल मीणा समाज सेवी हनवंतसिंह सिंह ने स्कूल में छात्रों के बैठने हेतु फर्नीचर हेतु अभिभावकों से सम्पर्क किया जिसमें गोलियां सिवेरा व सिवेरा के अभिभवकों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलवाया ।वही सिवेरा के भामाशाहो ने आर्थिक सहयोग दिया, साथ ही स्कूल के स्टाफ ने भी आर्थिक सहयोग दिया ।
जिससे स्कूल के छात्र छात्राओं के बैठने हेतु शीघ्र फर्नीचर उपलब्ध होगा ,सभी अभिभावकों को नामांकन में भी पूर्ण सहयोग हेतु कहा गया । नामांकन के साथ छात्रों का पूर्ण ठहराव भी होना चाहिए ग्रामीणों ने स्कूल के हर कार्य मे हमेशा सहयोग का भरोसा दिलाया
।

