गौशालाओं में निशुल्क दवाई व आमंत्रण पत्रिका वितरण की ।

सिरोही, राजस्थान।

रिपोर्ट मोहन देशप्रेमी

परम पूज्य गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज गोधाम पथमेड़ा एवं राजस्थान गौ सेवा समिति के परम सानिध्य में मंगलवार को सिरोही तहसील की विभिन्न गौशालाओं में निशुल्क दवाई व आमंत्रण पत्रिका वितरण की गई।

सिरोही तहसील प्रभारी मोहनभाई देशप्रेमी ने बताया कि राजस्थान में प्रत्येक गौशाला में लम्पी वायरस से ग्रस्त गौ माताओं को निशुल्क दवाई वितरण एवंश्री राधा दामोदर तुलसी विवाह श्री सुरभि शक्तिपीठ साबरमती तट (अहमदाबाद) आमंत्रण पत्रिका, रजकलश एवं गौ सेवार्थ हेतू सिरोही तहसील की श्री जगधणी गौशाला पाड़ीव, श्री चोदरा माताजी गौशाला ऊड़, श्री करणेश्वर गौशाला मण्ड़वाड़ा (ऊड़), श्री अंबिका गौशाला जावाल, श्री बालाजी गौशाला वराड़ा, श्री सारणेश्वर गौशाला बरलुट, श्री फुलेश्वर गौशाला तंवरी, श्री गोपाल कृष्ण गौशाला कालन्द्री में गौमाताओं के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।तथा सभी गौशालाओं के पदाधिकारीयों से मिलकर दवाई वितरण की तथा श्री सुरभि शक्तिपीठ साबरमती तट, अहमदाबाद में दिनाँक 4 नवम्बर को आयोजित भव्य समारोह में पधारने का आमंत्रण पत्रिका दी गई।

इस सेवा कार्य मे जिला प्रभारी अशोक पुरोहित आदर्श (श्रीपतिधाम राजपुरा )ओम प्रकाशजी विश्नोई चितलवाड़ा , सुरेश पुरोहित वीरवाडा, पंडित हेमंत राजगोर जामनगर इस पुण्य कार्य के सौभाग्यशाली रहे । जिस प्रकार से गौ माता पीड़ित है वो हम सब के लिए असहनीय पीड़ा का विषय है भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस विकट परिस्थितियों से गौ माता को आप ही बचा सकते हैं ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply