सिरोही , राजस्थान/ (हरीश दवे)
जिले में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल द्वारा राजस्थान के गौवंश में फैल रही गम्भीर लंपी महामारी में सरकार की अनदेखी को लेकर राजस्थान के राज्यपाल के नाम सिरोही जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते हुए विहिप अध्यक्ष शंकर लाल माली ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बताया कि विगत 3 माह से राजस्थान और विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के गौवंश में एक भयानक चर्म रोग लंपी फैला हुआ है, जिसने हर आयु, नस्ल के गौवंश को अपनी चपेट में ले रखा है, इस रोग से उनके शरीर में गांठे हो रही है तथा पशु बुखार से ग्रसित होकर तडफ़ तडफ़ कर काल का ग्रास बन रहा है, शरीर में हुई गांठो के फूटने से वहां घाव बन रहा है तथा उसमें से रक्त व मवाद बहने लगता है साथ ही पशुओं में कीड़े पड़ रहे है जिससे भी बड़ी संख्या में गौमाता व नन्दी मर रहे है। तथा अब तक के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में लगभग 60 से 70 हजार गौवंश की अकाल मृत्यु हो चुकी है, ये आंकड़े राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों में भी धरातलीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकाशित हुए है।

ज्ञापन में बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा अभी तक कोई विशेष व गम्भीर् कदम इस भीषण आपदा व महामारी से निपटने के लिए नहीं उठाए गए है। राजकीय पशु चिकित्सालयोंमें डॉक्टरों तथा मेडिकल स्टाफ व सुविधाओं की भयंकर कमी के कारण गौवंश का समुचित उपचार नहीं हो रहा है।एवं राज्य सरकार ने सामान्य पशुपालकों जिनकी गुजर बसर व आय का साधन ये पशु धन ही है, इन कीमती पशुओं की असामयिक मृत्यु पर पशुपालकों को कोई क्षतिपूर्ति राशि प्रदान नहीं कि है साथ ही इस रोग को महामारी घोषित के कोई ठोस कदम भी नहीं उठाए गए है । जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौपे गए ज्ञापन में विनम्र अनुरोध किया गया कि इस गम्भीर विषय पर राज्य सरकार को त्वरित कार्यवाही व बचाव हेतु विशेष कार्ययोजना बनाने का आदेश प्रदान करें इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् के संत श्री स्वामी रामानंद जी महाराज, जिला अध्यक्ष शंकर माली, विभाग मंत्री शिवलाल सुथार ,सेवा भारती प्रान्त मंत्री चम्पत मिस्त्री, हिन्दू जागरण मंच प्रान्त अध्यक्ष चेतराम माली, विहिप प्रखण्ड उपाध्यक्ष कपिल त्रिवेदी प्रखण्ड उपाध्यक्ष रमेश रावल नगर उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सेन ,शेलेन्द्र डांगी गोप्रेमी ,मोहन लाल ,कुलदीप सिंह ,राव भरत सिंह जी समेत विहिप के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l

