प्रशाशनिक कार्यालयों के हालात जानने आकस्मिक निरीक्षण पर पहुचे कलेक्टर डॉ भवरलाल ।

सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप, अनुपस्थित कार्मिको को जारी नोटिस ।

सिरोही/राजस्थान , (हरीश दवे)

सिरोही जिला मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारियों की लेटलतीफी व सरकारी सेवा में कर्तव्य विमुखता की शिकायते जन साधारण से मिलती है।व आम जनता को सरकार की योजनाओं व सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं पर भी असर होता है व दफ्तरों में बाबू कुर्सी पे नही मिलते।सरकारी दफ्तरों के सप्ताह के पहले दिन हालात जानने जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल ने अचानक से सिरोही सिटी में सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए सहायक अभियंता आईडी चारण, लेखपाल कैलाश सेन व बिल भरने आये विधुत उपभोक्ताओं से बात चीत करते हुए विधुत विभाग ऑफिस को परखा व कार्यरत कार्मिक मीनाक्षी के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।।

( प्रशासनिक कार्यालय का निरक्षण करते हुए जिला कलेक्टर , सिरोही )

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की व्यवस्थाओं को भी जिला कलेक्टर ने परखा, व अस्पताल में डॉ यशंवत कुमार व्यास की अनुपस्थित पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने आदेश डीएम ने दिया साथ ही समय पर ऑफिस पहुंचने की भी सख्त हिदायत दी। जिला कलेक्टर ने विधुत विभाग कार्यालय में बिल भरने के लिये एक ओर खिड़की की व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को सुविधा मिले। अधिकारी व कर्मचारी समय की पाबंदी को ड्यूटी का हिस्सा माने पर हर कार्यालय में साफ सफाई की बेहतरी स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाने में अधिकारियों को सख्त हिदायत दी व लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply