सिरोही, राजस्थान।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,

पाड़ीव गौभक्तों व विधालय के विद्यार्थियों की सराहनीय पहल।

पीड़ित गायो के उपचार के लिए लगायेंगे शिविरसिरोही/ समीपवर्ती पाड़ीव कस्बे में लंपि स्किन डिजीज रोग देश में पशुओं में फैल रहा अधिकतर गौ माता में अधिक फैल रहा है जिससे कई गो माता की मृत्यु हो गई और इसी को देखते हुए गाँव के गौसेवक व विधालय के विद्यार्थियों ने समाजसेवी व भामाशाह के सहयोग से शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।आपको बता दें कि गाँव पाड़ीव में दो बार शिविर लगाया था जो एक शिविर प्रशासन की तरफ से लगाया गया और दूसरा शिविर समाजसेवी चौथाराम प्रजापत की तरफ से लगाया जा चुका है और गौवंशो की दयनीय हालत को देखते हुए समाजसेविका श्रीमती हरिप्रिया, मुंबई की तरफ से लगाया जायेगा। शिविर में गो माता को आयुर्वेदिक लड्डू खिलाने और सेनिटाइजर स्प्रे द्वारा किया जायेगा, जिनके शरीर पर घाव हुए हैं उनके ड्रेसिंग करके दवाई लगाई जायेगी। इस सेवा के मौके पर समस्त छात्रों द्वारा गौ की सेवा करने गली गली में अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी को जुड़ने का आमंत्रण दिया जायेगा। कार्यक्रम में गौसेवक सुरेश पुरोहित ने बताया कि सभी छात्रों व गाँव के गौसेवार्थ को समर्पित गौभक्तों को लेकर ऊर्जा उत्पन्न की ओर गौसेवा हेतु समय की मांग की। पुरोहित ने कहा कि हमारे सोसियल प्लेटफार्म के माध्यम से राजस्थान, गुजरात,महाराष्ट्र,कर्नाटक,तमिलनाडु से ऐसे कई समाजसेवियों ने तन मन और धन से सहयोग किया है उनके द्वारा किए गए सहयोग से ही हम ग्रामवासी गौवंशो की सेवा कर रहे है। इस दौरान वार्ड पंच जितेन्द्रसिंह सोलंकी,नेताराम देवासी,जितुसिह दहिया, सुभाष पुरोहित,सुरेश प्रजापत,नरेश घांची,जितेंद्र पुरोहित,कमलेश कलावंत, राहुल पुरोहित, सोमाराम हिरागर मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply