पिण्डवाडा विकास सेवा समिति नेतृत्व मे पिण्डवाडा रेल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के निराकरण और विस्तार हेतु ज्ञापन दिया ।
पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान,
रिपोर्ट, भूपेंद्र परमार।
पिण्डवाड़ा विकास सेवा समिति अध्यक्ष काशीराम रावल ने बताया की चेयरमैन श्री मान रमेश चन्द्र (यात्रि सुविधा समिति) के पिण्डवाड़ा क्षेत्र मे टुर निरीक्षण प्रोग्राम के दौरान आने पर स्थानीय रेलवे-स्टेशन पर निम्न समस्याओ के
शिघ्र निराकरण हेतु ज्ञापन सौपकर अवगत करवाया ।
जिसमे ज्ञापन मे निम्न समस्याओ की मांग प्रमुख तौर से है
श्री मान् रमेशचंद्र रत्न , चेयरमेंन, यात्री सुविधा समिति रेल्वे बोर्ड, रेल भवन, नई दिल्ली,
सप्रेम नमस्कार,उपरोक्त विषयान्तर्गत आपसें निवेदन हैं की मैं काशीराम रावल अध्यक्ष पिण्डवाड़ा विकास सेवा समिति एवं श्री सागरमलजी अग्रवाल ,श्री विजयभाई गोठवाल के साथ उदयपुर ,भगवती रिसोर्ट और आज आबुरोड़ पर आपके स्वागत् समारोह में सम्मिलित हुँआ था। भगवती रिसोर्ट पर सम्मान समारोह के बाद पिंंडवाडा विकास सेंंवा समिति की और सें पिंंडवाडा रेल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं निराकरण और विस्तार हेतु ज्ञापन/ माँग पत्र दिया था मुझे पूरा विश्वास हैं
आप श्री उस पर ध्यान देकर यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देगें। पिंंडवाडा स्टेशन जिला मुख्यालय सिरोही का आबुरोड़ के बाद अगला बडा़ स्टेशन हैं। जों अपने शिल्प उधोग के कारण विश्व विख्यात “शिल्प हब” हैं। आपके दिल्ली के स्वामी नारायण मंदिर का शिल्प यहीं हुआँ हैं। अयोध्या में निर्माणाधिन भगवान् श्री राम मंदिर के पत्थर घडाई शिल्प यहाँ ही हो रहा हैं जों हमारे लिये बडे सौभाग्य की बात हैं आपसें निवेदन हैं पिंंडवाडा उ प रे स्टेशन पर निम्न यात्री सुविधाओं पर ध्यान देकर शिघ्र उसका निराकरण करेगें। ज्ञापन मे प्रमुख माँगे निम्न हैं:-
(1) LC 104 कि मी 555/5-4 पर एक अंड़र पास का निर्माण(2) DFC PS 3700 को डी एफ सी सें बढाकर पैसैजर लाईनो के निचे होकर दोनों प्लेट फार्म को जोडते हुऐ आर पार निर्माण(3) यह मंडल में एक मात्र ऐसा स्टेशन हैं जहाँ बुकिंग / आरक्षण कार्यालय चार पैसैजर लाईनो और दो डी एफ सी रेल लाईनो के मध्य में स्थित प्लेट फार्म दो पर दे रखा हैं यात्रियों को विशेष कर वरिष्ठ नागरिकों ,दिव्यागों जनों को लम्बी तय कर,आधे पी एस पर सीढियां चढकर अथवा पैदल पुल पर चढकर जाना आना पड़ रहा हैं जों बहुत ज्यादा कष्ट प्रद हैं ।अतः आपसें निवेदन हैं इसे रेल्वे बोर्ड के नियमानुसार इसे प्रमुख प्लेट फार्म एक पर नये भवन के साथ वेटिंग हाल , प्रवेश निकासी मार्ग के साथ एक ही छत के साथ “राऊन्ड दी क्लोक” खोला जाना चाहिए जिससे सभी रेल यात्रियों को सुविधा जनक व्यवस्था हो ।
(4) लम्बे समय सें एक भी यात्री सहायक नहीं हैं चार की पोस्ट हैं दो की भर्ती की गई हैं लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं की हैं अत्ः चार यात्री सहायकों ( कूली) की भर्ती की जानी चाहिए।
(5) बुकिंग आफिस / आरक्षण कार्यालय में रिक्त पदों को शिघ्र भरा जाना चाहिए। साप्ताहिक छुट्टी और स्टाफ छुट्टी पर जाने पर सुबह की शिफ्ट में यू टी एस/ पी आर एस एकल खिडकी में चलाने सें यात्रियों को खूब परेशानी हो रही हैं क्यों की सुबह की शिफ्ट में ( 8.00 AM to 14.00PM)में पाँच नियमित ट्रेने दो तीन साप्ताहिक ट्रेने और सुबह 10 बजे से ऐ सी / स्लीपर तत्काल का समय भी होता हैं यात्रियों को पूर्ण तत्काल आरक्षण का लाभ सें वंचित होना पड्ता हैं यात्रियों के मध्य विवाद की स्थिति होती हैं। अत्ः प्रार्थना हैं खाली पद को भरा जावें। अन्यथा अन्य स्टेशनो सें स्टाफ / रीलीवर भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे यात्रियों को सुविधा हो।
(6) स्टेशन का केश इम्प्रेस्ट राशी मासिक यात्री भार पैसैजर आय और स्टेशन ग्रेड के अनुसार अन्य समकक्ष स्टेशनो के अनुसार बढाया जाना चाहिए जिससे सफाई व्यवस्था / आकस्मिक खर्च सुचारू हो । करोना के पहले राशी ₹ 20000/- थी जिसे करोना काल में घटाकर ₹ 12000/- की गई थी उसे अब ₹ 16000/- की गई हैं जों अपर्याप्त हैं। सफाई व्यवस्था सुचारू हो सकें।इन्हीं आशाओं के साथ ,
आपका शुभचिंतक काशीराम रावल (अध्यक्ष)(Ex Member ,DRUCC Ajmer) ,
थानसिंह राठौड़ (सचिव)पिण्डवाड़ा विकास सेंवा समिति, रजिं संस्था :34/ सिरोही / 2016-17