नगर परिषद बरामदे में गणपति चित्र के हटने पर लामबंद कार्मिको ने सभापति मेवाड़ा को आयुक्त के खिलाफ सौपा ज्ञापन ।

आयुक्त ने किया नोटिस जारी।

सिरोही, राजस्थान/ रिपोर्ट (हरीश दवे) ।

सिरोही नगर परिषद कोंग्रेस शाषित बोर्ड व नगर परिषद क्षेत्र में सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा के करवाये बम्पर विकास कार्यो पर जन स्वीकृति की मुहर के चलते व पस्त भाजपा बोर्ड के अस्त प्रतिपक्ष की वजह से हर क्षेत्र में दिक्कतें भुगतती आम जनता की सुनवाई करने वाले न तो नगर परिषद में अधिकारी है न कार्मिक व तीन तीन माह से वेतन को तरसते संविदा कर्मी व संविदा ठेकेदार राज में नगर परिषद के सड़क नाली सीवरेज विकास,रात्रि कालीन विधुत व्यवस्था,व चल रहे शहरी रोजगार कार्य हो या नीति आयोग के कार्य या केंद्र सरकार की नगर परिषद में चल रही योजनाओं या 501रुपये के पट्टे या स्टेट ग्रांट के पट्टे,नदी नालों की भूमि पर पट्टे या नियमो के सुराख में अर्बुदा गोशाला चलाने का खर्चा तन्त्र सर्वत्र सिस्टम में पूर्ववर्ती बोर्ड के समय से चल रहे राज को उप सभापति जितेंद्र सिंघी जैसे अनुभवी पार्षद के होते हुए भी सफाई ठेकों में महा भरस्टाचार व नियमित,अनियमित सफाई कर्मियों की ड्यूटियों का फर्जीवाड़ा रोकने में मुख्यालय छोड़ने वाले एसआई जिन्होंने नगर में अतिक्रमण,अवैध पार्किंग व अवैध नियमन को खुली छूट दे रखी है।नगर वासी आवारा व बीमार पशुओं के संकट से त्रस्त है गलियों में दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है।नियमो के विपरीत सरकारी भूमि पे अवैध निर्माण कर नगर परिषद को लाखों का चूना लग रहा है।पर नगर परिषद की राजस्व आय के साथ अनेक महकमे पूर्णतया बन्द है व नगर परिषद पर ठेकेदार संविदा राज कोंग्रेस बहुमत बोर्ड जिसका विकास में नेता प्रतिपक्ष का भी पूर्ण सहयोग में बोर्ड चल रहा है।पर जनता का आक्रोश गहराता जा रहा है।ऐसी हालत जिसमे राजीव नगर,शार्दुलपुरा योजना के लंबित कार्यो को चार्ज संभाल नगर के बदतर हालात सुधारने में नव नियुक्त आयुक्त अनिल झींगोंनिया इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के जॉब कार्ड और चिन्हित स्थान व रिक्त अधिकारी,कार्मिक व डेपुटेड कार्मिको की वजह से चौपट नगर परिषद के प्रशाशनिक तन्त्र को सुधारते इससे पहले नगर परिषद के लिपिक,एसआई, कार्मिक,आपदा प्रबंधन संविदा कर्मियों की भावना इस लिए आहत हो गई व आक्रोश में भर सभापति महेंद्र मेवाड़ा को ज्ञापन देने उनके चेम्बर में पहुच गए व कहा की आयुक्त द्वारा गणपति के चित्र को हटवा दिया है जिससे हम कार्मिको की भावना आहत हुई है।व विधिवत गणपति परिषद में स्थापित करावे। इस बाबत आयुक्त अनिल झींगोंनिया को पूछे जाने पर उन्होंने इस बाबत पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जाहिर की की ओर कार्मिको को बुला कर पूछा कि क्या हुआ और क्या ज्ञापन दिया ओर नोटिस जारी किया।। कार्मिको ने कहा की हमसे दस्तखत कराए ओर ज्ञापन दिया। समीप ही खड़े कोंग्रेस पार्षद अनिल चौहान व निर्दलीय पार्षद अनिल सगरवंशी ने बताया कि दिवार पर गणपति भगवान का चित्र अवश्य लगा हुआ था और उस पर गर्द मिट्टी हटाने दीवार सफाई के लिए हटाये चित्र पर बवाल गैर जरूरी है।। सिरोही नगर परिषद के निवर्तमान आयुक्त महेंद्र चौधरी जिले के स्वायत शाषि तन्त्र के अव्वल अधिशाषी अभियंता भी थे जिन्होंने दो साल आयुक्त की कुर्सी पर कार्य,या वीसी में ही गुजारे व नगर परिषद की जटिल कारनामो वाली व्यवस्था को संभालने में निर्विवाद सफलता मिली।। पर आयुक्त अनिल झींगोंनिया को नगर में जनता की जनसमस्याओ के आक्रोश का सामना करना पड़े उससे पहले नगर परिषद के कार्मिको का आक्रोश भावनात्मक था या प्रतीकात्मक पर आयुक्त झींगोंनिया ने सख्त तेवर दिखा कर नगर परिषद प्रशाषन,कार्मिको व संविदा राज की मुसके कस अर्बुदा गोशाला के सुधार व सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के साथ सिंगल यूज पॉलीथिन कानून में प्रतिबंधित आइटम व पॉलीथिन उपयोग करने वालो के खिलाफ भी सख्त अभियान छेड़ने की मंशा जाहिर की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply