शिक्षा मंत्री से मिले पार्षद, स्कूल की समस्या से करवाया अवगत ।

आबूरोड , सिरोही/राजस्थान ,

रिपोर्ट, कन्हैयालाल मकवाणा ।

नगरपालिका आबूरोड के पार्षदों ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से मुलाकात करशिक्षा से संबंधित एवं गांधीनगर उच्च माध्यमिक विद्यालय की समस्या सेअवगत कराया।शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को पार्षद शमशाद अली अब्बासी, नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार, वीणा परिहार ने बताया कि शहर की आदि आबादी गांधीनगर क्षेत्र मेंनिवास करती है तथा गांधीनगर क्षेत्र में एकमात्र राजकीय उच्च माध्यमिकविद्यालय है जिसमे लगभग 450 विद्यार्थी अध्ययनरत है। गांधीनगर उच्चमाध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य सहित 7 पद रिक्तहैं जल्द से जल्द रिक्त पदों को पर शिक्षको को लगाने एवं गांधीनगर उच्चमाध्यमिक विद्यालय भवन जर्जर अवस्था मे बना हुआ है। करीब 40 वर्ष से अधिकसमय पूर्व बना ये भवन कभी भी ढह सकता है। इस भवन का नवनिर्माण किया जाएजिससे विद्यार्थियों को शिक्षा व सुरक्षा दोनों मिल सके तथा गांधीनगरविद्यालय मैं साइंस व कॉमर्स की फैकल्टी खोली जाए।पार्षद नरगिस कायमखानी, किरण रैगर, सुरेश बंजारा, जितेन्द्र बंजारा नेबताया कि आबूरोड के शहरी क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयआबूरोड दरबार मात्र एक हिंदी माध्यम विद्यालय था जहां तीन फैकल्टीविज्ञान, कॉमर्स, आट्र्स संचालित थी। करीबन 900 विद्यार्थी अध्यनरत थेलेकिन सरकार द्वारा तीन वर्ष पूर्व इसे अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधीविद्यालय बना दिया। इस से हिंदी माध्यम में पढऩे वाले बच्चों के लिएविज्ञान, कॉमर्स, आट्र्स में पढ़ाई करना नामुमकिन हो गया। शहरी क्षेत्रमें ऐसा कोई विद्यालय हिंदी माध्यम का नही जहां ये बच्चे प्रवेश लेकरअपना अध्यन जारी कर सके साथ ही शहर के दो हिंदी माध्यम के स्कूल्स गल्र्सआबूरोड और सांतपुर को भी इस सत्र से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बना दिया।शहर के आकराभट्टा या गांधीनगर विद्यालय में साइंस और कॉमर्स फैकल्टी खोलीजाएं।पार्षद मोहम्मद फारूख, साक्षी सक्सेना, दीक्षा पारवानी, लीला धारू नेज्ञापन में बताया कि सिरोही जिले में प्रधानाचार्यो और व्याख्याताओं केदर्जनों पद रिक्त है। विभागीय पदोनत्ति समिति द्वारा इन पदों को भरवाए।टी एस पी क्षेत्र में थर्ड ग्रेड शिक्षको के ट्रांसफर करने की भी मांग उठाई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply