मजदूरों की आक्रोश रैली में उमडे मजदूर,

जिला प्रशासन व राजस्थान सरकार को समस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर दी चेतावनी,

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

भारतीय मजदूर संघ जिला सिरोही की आक्रोश रैली में जिले भर से पेतिस सौ से ज्यादा मजदूर उमड़ पड़े ।भामसं के मीडिया प्रभारी गोपालसिंह राव के अनुसार जिला प्रशासन व राजस्थान सरकार की शिथिल और लचर कार्य शैली से मजदूरों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है ।जिसका प्रकटीकरण विशाल रैली से हुआ ।

राम झरोखा मैदान से अम्बेडकर सर्किल , बस स्टैंड , सरजावा गेट ,राजमाता धर्मशाला रोड ,बाबा रामदेव होटल मोड से होते हुये रैली जिला कलेक्ट्रेड कार्यालय तक पहुंची ।रैली में भारत माता की जय ,देश के हित में  करेंगे ,काम के लेंगे पूरे दाम, बीएमएस की क्या पहचान त्याग तपस्या और बलिदान , निजीकरण बंद करो, पीपीपी मॉडल बंद करो , ठेकेदारी प्रथा बंद करो , मजदूर विरोधी कानून संशोधन वापस लो ,अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, एफडीआई पर रोक लगाओ ,देश के कोने कोने से मजदूरों ने ललकारा है उद्योगों में साझेदारी यही हमारा नारा है, लाल गुलामी छोड़कर बोलो वंदेमातरम, कौन बनाता हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान ,बीएमएस अमर रहे ,बीएमएस ने दी ललकार नहीं सहेंगे अत्याचार ,श्रम की नीति श्रम का मान मांग रहा है हिंदुस्तान, मजदूर किसान भाई भाई लड़ कर लेंगे पाई पाई, पैसे और पसीने की कीमत समझो एक समान ,अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, जब-जब मजदूर बोला है राज सिंहासन डोला है के गगनभेदी नारे लगाएं।जिला कलेक्ट्रेड के बाहर विशाल रैली को सम्बोधित करते हुये आंगनवाडी संघ की प्रदेश अध्यक्ष इन्दुबाला चौहान ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को सरकार कर्मचारी बनाने के साथ लम्बित मांगों को पुरा नहीं करने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी ।भामसं के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने अपने सम्बोधित में राज्य सरकार की विफलता पर उसको जमकर कोसा ।सरकार की विफलता से 40 हजार से ज्यादा मजदूरों ने जयपुर में रैली निकालकर आक्रोश जताया लेकिन गूंगी , बहरी सरकार पर असर नहीं हुआ ।मजबूरन अब संगठन को आंदोलन के चरणों को तेज कर सरकार को संगठन शक्ति का अहसास कराया जाएगा ।प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह डाबी ने जिला प्रशासन की विफलता के अनेकानेक प्रकरणों को गिनाते हुये निस्तारण नहीं होने पर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी।जिले में अपराधी खुलेआम घूमने से मजदूरों में खौफ फैल रहा है ।नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है ।सिलिकोसीस के मरीज़ व मृतकों की सुध जिला प्रशासन नहीं लेने से पीडित परिवारों में रोष बढ़ता जा रहा है ।जिला क्षय रोग निवारण केन्द्र पर मरीज़ से दुर्व्यवहार की शिकायतें रहती है ।श्रम विभाग की जिला स्तरीय कमेटियों में संगठन को प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है ।जिससे संगठन में आक्रोश फैल रहा है ।रैली को सम्बोधित करते हुये राजबिहारी क्षेत्रीय प्रभारी राजस्थान -गुजरात ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री नहीं होकर केवल कांग्रेस के मुख्यमंत्री मंत्री है ।संसार के सबसे बडे मजदूर संगठन की 6 मई 2022 को जयपुर में विशाल रैली होने के बावजूद संगठन को सरकार ने वार्ता हेतु नहीं बुलाया ।सरकार भारतीय मजदूर संघ को हल्के में ले रही है यह गहलोत सरकार को भारी पडेगा ।सभा को प्रर्देश औद्योगिक सर्वेक्षक रेवा शंकर रावल ,प्रभूराम गरासिया एकल अभियान ग्राम स्वराज्य मंच प्रदेश संयोजक , जिला अध्यक्ष गणेशसिंह गुर्जर ,जिला मंत्री सुरेश प्रजापति ,कर्मचारी नेता गोपालसिंह राव ने भी सम्बोधित किया ।संगठन का शिष्ट प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर डां.भंवरलाल से मिला ।जिला स्तरीय सभी समस्याओं को बिन्दूवार रखा ।जिला कलेक्टर ने सभी समस्याओं पर चर्चा की तथा सभी समस्याओं को 15 दिन में निस्तारण का भरोसा दिया ।यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन अनिश्चित कालीन धरना देने को मजदूर होगा । जेके लक्ष्मी सीमेंट से वना राम देवासी, ईश्वर रावल,दानवीर सिंह टीला राम देवासी,गणेश देवासी, देवीलाल गमेती,वोलकेम पिंडवाड़ा से रामसिफ़्त रॉय, वगत राम घांची, दिलावर खान,अल्ट्राटेक सीमेंट से रेशमा राम, कृष्णापाल सिंह, मांगू सिंह, ओम प्रकाश चारण, नारायण गरासिया, विधुत विभाग मोहन माली,वीरा राम दहिया,विक्रम सिंह, गणेश देवासी,नारायण डांगी, रंजीत प्रजापत,जितेंद्र सिंह,थाना राम, परिवहन विभाग अरविंद सिंह, महिपाल सिंह,आंगनबाड़ी से पुष्पा सोलंकी,कांता राव, राखी प्रजापत,राज्य कर्मचारी, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, भवन निर्माण व पत्थर घड़ाई से प्रभु राम मीणा, प्रभु राम गरासिया, पीथा राम, मॉडन इंसुलेटेड से हरि सिंह,अनिल जोशी,भैरा राम देवासी, भैरू सिंह, संजय सक्सेना आबूरोड,भंसाली आबूरोड से पवन झा के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री सुरेश प्रजापति व कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गोपालसिंह राव ने किया ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply